राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला जबलपुर में स्माईल ट्रेन के माध्यम से बेटी नित्या को मिला लाभ

जबलपुर दर्पण । जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बालिका नित्या साहू उम्र 04 माह पिता हरदयाल साहू निवासी गुप्तेश्वर जबलपुर का स्माईल ट्रेन एनजीओ के माध्यम से सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया।गुप्तेश्वर आंगनवाड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची आरबीएसके टीम ने पाया कि बालिका जन्म से कटे फटे होठ से ग्रसित है। आरबीएसके टीम में पदस्थ डॉ. सुमेधा झॉ एवं डॉ. माधुरी मिश्रा द्वारा इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई विषय विशेषज्ञ से उक्त बच्चे की जांच करा कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बच्चे को कटे फटे होठ की सर्जरी हेतु स्माईल ट्रेन NGO ने अनुबंधित अस्पताल (दुबे सर्जिकल, घमापुर) रेफर कर सर्जरी निशुल्क कराई गई।
सुभाष शुक्ला प्रबंधक (आरबीएसके) ने बताया कि जन्म से कटे फटे होठ व तालू वाले बच्चों की निःशुल्क सर्जरी स्माईल ट्रेन एनजीओ के माध्यम से की जाती है । निजी अस्पताल दुबे सर्जिकल घमापुर जिला चिकित्सालय आरबीएसके जबलपुर से अनुबंधित है



