मानकुवारी हायर सेकेण्डरी स्कूल बरेला कक्षा दसवीं की छात्रा यशी पांडे ने बरेला नगर को गौरवान्वित

जबलपुर दर्पण । मानकुवारी हायर सेकेण्डरी स्कूल बरेला कक्षा दसवीं की छात्रा यशी पांडे ने बरेला नगर को किया गौरवान्वित, माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के टॉप 25 में बनाई अपनी जगह । मानकुवारी हायर सेकेण्डरी स्कूल बरेला के संचालक वैभव जोसवा एवं प्राचार्या श्रीमती ई एस जोसवा ने बताया कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि मानकुवारी हायर सेकेण्डरी स्कूल बरेला कक्षा दसवीं की छात्रा यशी पांडे 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के टॉप 25 में अपनी जगह बनाकर बरेला एवं जिले को गौरवान्वित करने में सफल रही है साथ ही उन्होंने बताया कि विगत 45 वर्षों की तरह इस वर्ष मानकुवारी हायर सेकेण्डरी स्कूल के कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं के विधार्थियों ने परिक्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे हैं । विधार्थियों की इन सफलता पर शाला प्रबंधन समिति सचिव एस मसीह, संचालक वैभव जोसवा, प्राचार्या श्रीमती ई एस जोसवा ,नमृता जोसवा ने विधार्थियों का मुख मिष्ठान्न कर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। कक्षा दसवीं यशी पांडे पिता श्री रमाकांत पांडे 94.2 प्रतिशत अंक,यश साहू पिता श्री प्रमोद साहू 93.8 प्रतिशत अंक,महक झारिया पिता संतोष झारिया ।
कक्षा बारहवीं अंकिता विश्वकर्मा पिता श्री प्रमोद विश्वकर्मा, सृष्टि सोनी पिता श्री सुजीत सोनी, शिक्षा लोधी पिता श्री निर्मल कुमार लोधी । विधाथियो की इस उपलब्धि पर मानकुवारी हायर सेकंडरी स्कूल बरेला प्रबंधन समिति सचिव एस मसीह, संचालक वैभव जोसवा, प्राचार्या ई एस जोसवा, नमृता जोसवा एवं शिक्षकों ने बधाईयां प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।



