जबलपुर दर्पण
नाच गाकर राम भक्तों ने मनाया श्रीराम विवाह पंचमी महोत्सव

जबलपुर दर्पण। जबलपुर - बडा सुन्दर बना मेरे राम का मंदिर, मेरे झोपड़ी में राम आये हैं, बनी मनोहारी जोड़ी है सियाराम की बडकी बनीं है मिथिला कुमारी जैसे अनेक भजनों पर ढोलक मंजीरे की थाप पर नाच गाकर उत्साह से श्रीराम जानकी विवाह पंचमी पर महोत्सव श्रीराम मंदिर मदन महल में आयोजित किया गया। अयोध्या जी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों से श्री राम मंदिर अयोध्या जी में सनातन धर्म ध्वजारोहण संपन्न हुआ और इसी दिन पंचमी तिथि पर श्री राम और माता सीता जी को वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर श्री राम मंदिर मदन महल में साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी की उपस्थिति में श्री राम मंदिर महिला समिति द्वारा श्री सुंदरकांड , श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती पूर्वानुसार की जाएगी एवं अंत में प्रसाद वितरण किया । इस अवसर पर गीता पाण्डेय,प्रेम गुलाटी,सुनीता अरोरा,रुकमनी अग्रवाल,अनिता अग्रवाल,गीता बत्रा,अंजू खत्री सहित महिला मंडल और इंद्रमोहन भाटिया, गुलशन मखीजा, श्याम साहनी, रमेश शर्मा,जितिन नारंग,मनीष पोपली,नवीन हांडा , विनोद दुबे,विष्णु पटेल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों उपस्थिति रही



