ब्रह्मलीन बाबा मोहन दास जी की छठी पुण्यतिथि

जबलपुर दर्पण। ब्रह्मलीन बाबा मोहन दास जी की छठी पुण्यतिथिपर आगामी 27जून वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में बाबा त्रिलोकी दास उदासीन महंत श्री ने परिचर्चा की बीजेपी अध्यक्ष प्रभात साहू डॉक्टर जयराम तिवारी पार्षद प्रतिभा भापकर एवम समस्त गणमान्य नागरिक से चर्चा कर यह बताया इस शुभ अवसर पर वृंदावन से पूज्य अनिरुद्ध आचार्य जी का विशेष आगमन 27 जून को सुबह 10:00 हो रहा है अनिरुद्ध आचार्य जी द्वारा आशीर्वचन सभी को प्राप्त होंगे डॉक्टर देव स्वरूपानंद जी द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई की इस आयोजन में आध्यात्मिक सत्संग एवं भक्ति में जागरण और कई तरह के अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दो दिवसीय संपन्न होंगे आप सभी गणमान्य नागरिक से अनुरोध है कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सभी के सहयोग से सफल बनाएं,
इस अवसर पर श्रीमती प्रतिभा भापकर, नरेंद्र खरे, शैलेश पटेल, आशीष चौधरी, अशोक चौधरी,जगदीश वासवानी,श्रेय अग्रवाल, धर्मेंद्र चौधरी सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।



