विश्व पर्यावरण दिवस पर फलदार एवं छायादार 101 वृक्ष लगाए
जबलपुर दर्पण। भारतीय ब्राह्मण एकता मिशन एवं वृंदा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मी नारायण मेमोरियल स्कूल, सांंई गार्डन संजीवनी में पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण किया गया, पौधारोपण का कार्यक्रम भारतीय ब्राह्मण एकता मिशन के राष्ट्रीय सचिव डा संजय गौतम जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, इस अवसर पर डॉ संजय गौतम ने कहा कि मानव को वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को पांच पौधे लगाना चाहिए एवं उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, इस अवसर पर भारतीय ब्राह्मण एकता मिशन के राष्ट्रीय सचिव डा संजय गौतम, श्रीमती शोभा तिवारी, श्रीमती कल्पना तिवारी, श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती अनुराधा उपाध्याय, श्री अमित दुबे, श्रीमती अर्चना तिवारी, चन्द्रशेखर शर्मा, मंजू तिवारी, वृन्दा फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री शिवानी पांडे, रश्मि निगम, विक्की गर्ग, राहुल गुप्ता, प्रतिभा पांडे, मालती प्यासी अनेक लोग उपस्थित रहे।



