शनि धाम तिलवारा घाट में शनि महाराज को लगें 108 भोग

जबलपुर दर्पण। शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या के पुनीत पावन अवसर पर जबलपुर के सबसे प्राचीन नर्मदा तट पर स्थित शनि धाम तिलवारा घाट में शनि देव महाराज की जयंती के अवसर पर पं सतीश महाराज ने बताया कि प्रातः ब्रम्ह मुहूर्त में अभिषेक पूजन, महाभिषेक, श्रृंगार, महाआरती, भोग अर्पित किये, सायं सरसों तेल से महाभिषेक, 1008 कमल पुष्प, मोगरा चंपा चमेली रजनीगंधा गुलाब, गेंदा सहित सुगांधित पुष्पों से श्रृंगार किया, और विशेष रूप से वृंदावन धाम से आये महाराजो ने दिन भर 108 प्रकार के ताजे भोग बनाकर अर्पित किए, हवन और महाआरती हुई।शनि जयंती पर विशेष रूप से सरसों तेल से बना हुआ महाभोग भक्त जनों को दिन भर अनवरत वितरित किया।
शनि जयंती महा अनुष्ठान में शनि धाम के पं सतीश महाराज, अनिल मिश्रा जी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार न्याय के देवता शनि देव के प्रकटोत्सव के दिन माँ नर्मदा में स्नान कर श्री शनि देव की विधि अनुसार पूजन करने से जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। भक्तों के सारे कष्टों का निवारण होता है और सकारात्मकता का संचार होता है।
महाभिषेक पूजन में सतीशजी महाराज, नितिन भाटिया, संजय तिवारी ,विध्येश भापकर,पं. अनिल मिश्रा, सोनू कुरारिया, शुभम तिवारी, हितेश पटेल, सिद्धांत विनायक, अखिलेश सोनी , गौरव सैनी, पट्टू उपरीते ,विवेक पाण्डेय, गणेश साहू ,उमेश विश्वकर्मा,आशीष विश्वकर्मा ,शिवा तिवारी ,विजय पटेल, अशोक साहू ,राजकुमार पटेल,मनीष साहू ,लक्ष्मण पटेल,ब्रजेश कुशवाह,विजय ठाकुर,योगेश सहानी , सचिन बुध्दोलिया ,प्रदीप साहू ,मनोज ठाकुर ,प्रहलाद बंसल, राजेश साहू, राम पटेल ,आशीष सिगरहा, सुनील सोनी, प्रवीण मज़ूमदार, सहित शनि धाम भक्त मंडल तिलवारा घाट के कार्यकर्त्ताओं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों की उपस्थिति रही।




