स्कूलों में हो गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर फोकसः एसडीएम पाटन मानवेंद्र सिंह

जबलपुर दर्पण। स्कूल समय पर लगे,समय पर बंद हो एवम सभी बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिले इसके लिए सभी प्राचार्य एवं शिक्षक तैयार रहें – उक्त उदगार पाटन एसडीएम श्री मानवेंद्र सिंह जी ने शिक्षा विभाग की विकास खंड स्तरीय समीक्षा बैठक में व्यक्त किए। एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने पाटन विकास खंड के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक को संबोधित करते हुए आगे कहा कि हम सब को मिलकर एकजूटता के साथ शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है। ब्लाक के सभी स्कूल समय पर लगे,शिक्षक नियमित रूप से स्कूल पहुंचे। निजी विद्यालयों के प्राचार्यो को अपनी जानकारी पोर्टल पर निर्धारित समय में दर्ज करने कहा। सभी निजी विद्यालय शासन के निर्देशानुसार अपने विद्यालय की पुस्तकों के आईएसबीएन नंबर की जांच कर ले। निजी विद्यालय विनियमन अधिनियम 2017 के अनुरूप कार्य करें। एसडीएम मानवेंद्र सिंह जी ने आगे कहा कि अब प्रशासन द्वारा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का निरीक्षण करके दोषियों पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान सहायक संचालक गौतम बर्वे, प्रभारी BEO अमर सिंह , छात्रवृति प्रभारी हेमंत खुटहनिया, सीएम राइज प्राचार्य अनुज सेन,विधि अधिकारी कृष्णकांत शर्मा, बीआरसी घनश्याम सिंह,BAC चिंतामन यादव,विवेकानंद शर्मा,जनशिक्षक राजेंद्र साहू समेत शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।



