वकीलों की हड़ताल से न्यायालय में पसरा सन्नाटा

न्यायालयीन कार्य हो रहे प्रभावित
पाटन/जबलपुर दर्पण। 25 पुराने प्रकरणों के निराकरण में समय सीमा निर्धारण के विरोध में राज्य अधिवक्ता परिषद के आवाहन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते न्यायालयों में सन्नाटा पसरा रहा एवं कामकाज ठप रहे जिसके चलते पक्षकारों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने सुबह से ही कामकाज बंद रखा एवं न्यायालयों के अंदर प्रवेश नहीं किया। अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए न्यायालय के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए जिसके कारण न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण में परेशानी हुई जिसकी वजह से पक्षकारों की पेशियां बढ़ा दी गई। धरने पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ठाकुर रघुवीर सिंह, सचिव राघवेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता एस डी बैरागी, राम सिंह लोधी, मुन्ना लाल शर्मा, मुकेश गुप्ता, अनिल दुबे, एचएन पटेल, संजीव पांडे, राजेंद्र चौबे, शारदेद्र सिंह सहित समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे।



