विश्वविद्यालय गाड़ी स्टैंड को छात्रों के लिए नि:शुल्क करवाने को लेकर जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन के प्रदर्शन में पुलिस से हुई झड़प

जबलपुर दर्पण। जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन द्वारा विश्वविद्यालय गाड़ी स्टैंड छात्रों के लिए निशुल्क करवाने को लेकर जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन ने प्रदर्शन कर कुलपति जी को ज्ञापन सौंपा गया । जिसमे अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय में जो गाड़ी स्टैंड की शुरावत कुछ दिन पूर्व से कि गई है उसको रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं एवं उनसे सम्बंधित सभी महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क किया जाए क्युकी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय छात्रों का है , क्युकी महाविद्यालय द्वारा एफिलेशन शुल्क भी दिया जाता है , और छात्र प्रति सेमेस्टर विश्वविद्यालय को लगभग 2500 से 3000 परीक्षा शुल्क देते है एवं प्रति वर्ष छात्रों से लाइब्रेरी , खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु 650 रुपए लिया जाता है इस आधार पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय छात्र छात्राओं का है और विश्वविद्यालय प्रगाण में छात्रों एवं उनके वाहन की सुरक्षा की जवाबदारी पूर्ण रूप से विश्विद्यालय की है , एसोसिशन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गाड़ी स्टैंड निशुल्क करने के आदेश जारी करने की मांग की गई है , क्युकी लगातार ये शिकायत मिल रही है की सुबह सुबह परीक्षा देने जब छात्र विश्वविद्यालय जा रहे है तो उन्हें स्टैंड शुल्क लिया जा रहा है और यदि किसी छात्र के पैसा नहीं होते तो उसको विश्वविद्यालय में गाड़ी ले जाने से रुका जा रहा है ये छात्रों के साथ अनुचित कार्य किया जा रहा है l ये छात्र हित में बर्दास्त नहीं किया जायगा l छात्र हित में ध्यान रखते हुए तत्काल गाड़ी स्टैंड रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं एवं उनसे सम्बंधित सभी महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क किया जाए l यदि ऐसा नहीं होता है तो हम छात्र हित में उग्र आन्दोलन करेंगे जिसकी जानकारी विश्वविद्यालय को दे दी गई और इसके जवाबदार विश्वविद्यालय होगा जिसमे आज अंकुश चौधरी, मोहित प्यासी, राहुल अगरिया, शुभांशु सिंह , रोहित कुरील , शुभम प्रजापति , आनंद सिंह , सौरभ सोनकर , रेहान खान , चंद्र कुमार सराते, वर्धमान जी , सनी पसारिया , यश सोनकर , रोहित गुप्ता , राशिद खान , अंशुल बाजपाई , रोहित नामदेव , अरविंद सेन, देव जाट, मधु विश्वकर्मा , योगेंद्र सिंह , राजेश खत्री , राजेंद्र शुक्ला हर्ष प्रताप सिंह , शैलेन्द्र विश्वकर्मा एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।



