जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विवाह संस्कार के लिए ऑनलाइन युवक युवतियों के 131 परिचय देश – परदेश तक के शामिल

जबलपुर दर्पण। जय लोधेश्वर सामाजिक संस्थान के बैनर तले, प्रति वर्षानुसार तृतीय साल में ऑनलाइन युवक युवती परिचय सम्मेलन, यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से लोधेश्वर महादेव,वीरांगना अवंती बाई लोधी, हिरदेशाह, गुलाब सिंह लोधी,केशवानंद महाराज , स्वामी ब्रह्मानंद महाराज के तैल चित्र समक्ष पूजन अर्चन ,दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ हुआ । उद्घघाटक के मुख्य अतिथि संजय पटेल पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत जबलपुर एवं एड.रविशंकर पटेल पूर्व महाधिवक्ता जबलपुर,काशीराम नरवरिया प्रदेश महासचिव आलोक म.प्र.और आयोजक जय लोधेश्वर सामाजिक संस्थान की ओर से, राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र सिंह पटेल,राष्ट्रीय संयोजक एड. मुकेश कुमार सुलाखे हाई कोर्ट जबलपुर, राष्ट्रीय महामंत्री लोधी नरेश पटेल , राष्ट्रीय मंत्री मनीष जंघेला, की मौजूदगी में कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं वीरांगना अवंती गीत गायक जमुना प्रसाद पटेल, श्याम सुन्दर पटेल ढोलक वादक,पतिराम पटेल मंजीरा वादक, घनश्याम विश्वकर्मा एवं लोधी नरेश पटेल की रामायण मंडली डूंड़ी पटपरा बरेला द्वारा गीत संगीत शामिल रहा।वंदना एवं स्वामी ब्रह्मानंद गीत गायन गीता गीत माला की संस्थापिका गीतेश्वरी ठाकुर ग्राम सरौरा जिला सिवनी द्वारा प्रस्तुत हुआ । बालाघाट जिले के साहित्यकार सरल कवि प्राचार्य साहेब लाल दशरिये द्वारा लोधेश्वर वंदना शामिल रही। काशीराम नरवरिया अशोकनगर द्वारा वैवाहिक रिश्तों पर कविता पाठ हुआ।पालन प्रतिवेदन लोधी चँद्र सिंह पटेल द्वारा एवं लोधी नरेश पटेल द्वारा रजिस्टर्ड संस्थान का विस्तारित परिचय प्रस्तुत किया गया । 81 पंजीकृत और लगभग 50 वैवाहिक परिचय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शामिल हुए,जिस में मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र, दिल्ली,नोएडा,उत्तरप्रदेश,पंजाब हरियाणा,राजस्थान,के साथ साथ कनाडा, विदेश के साथ ही जबलपुर सम्भाग के क्षेत्र क्षेत्र से भी परिचय प्राप्त हुए। प्रमुख उद्घघाटक दिगपाल सिंह लोधी फरीदाबाद राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक दिल्ली, मुख्य अतिथि केन्द्रीय परामर्शदात्री समिति आलोक के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय बरैया लोधी भोपाल, आलोक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र के अनन्त लाल दमाहे ,श्रीमती अनीता वर्मा भोपाल, कुलदीप सिंह एवं श्रीमती ज्योत्सना सिंह छत्तीसगढ़, आलोक जबलपुर जिला अध्यक्ष सीताराम पटेल के सम्बोधन शामिल हुए और अपने परिवार के जरूरतमंद बायोडाटा भी सुनाये गये । बायोडाटा सुनाने में मध्यप्रदेश के जबलपुर, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट,सतना शहडोल, डिंडोरी, शहपुरा, भोपाल, इंदौर, रायसेन, भिण्ड, ग्वालियर, नरसिंहपुर, पन्ना, छिंदवाड़ा आदि जिलों के युवक युवतियों ने स्वयं या परिजनों ने आकर परिचय देते हुए कार्यक्रम की सराहना की।आन लाइन लाइव कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम पांच तक अनवरत जारी रहा। जय लोधेश्वर सामाजिक संस्थान के संस्थापक सदस्यों ने भी अपने अपने समयानुसार विचार रखते हुए गूगल फार्म में ऑनलाइन बायोडाटा जो प्राप्त हुए रहे,उनके बाचन में और परिचय देने में , क्रमशः मनीष जंघेला सिवनी, राजेंद्र पटेल करेली नरसिंहपुर, चँद्र सिंह पटैल गोटेगांव, नरेश पटेल जबलपुर,श्रीमती गीता राजेश जंघेला जबलपुर, काशीराम नरवरिया अशोकनगर की महत्वपूर्ण भूमिका शामिल रही। विशेष उपस्थिति में लोधी शरद पवॉर इंदौर,लोधी प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, गुलाब सिंह ठाकुर अमरपुर डिंडौरी,एड. लक्ष्मी मुकेश सुलाखे जबलपुर,श्रीमती योगिता लोधी सीहोर,गुमान सिंह नरवरिया अशोकनगर,डॉ कल्यान सिंह ठाकुर,मांगी लाल कौशल इंदौर, मेघ सिंह नरवरिया,संदीप पटेल जबलपुर,डॉ अजीत ठाकुर ग्वालियर रूप सिंह ठाकुर आदि शामिल रहे। प्रस्तुत हुए परिचय में सामान्य युवक युवतियों के साथ ही , विधवा, विधुर, परित्यक्ता,दिव्यांगता,वाले भी शामिल हुए । इस निःशुल्क सेवा की सर्वत्र सराहना हो रही है , जिसे वार्षिक के साथ ही त्रैमासिक, छैःमासिक घर बैठे मोबाइल के मिले संशाधन यूट्यूब चैनल लाइव की माँग रखी गई । आयोजक जय लोधेश्वर सामाजिक संस्थान की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री नरेश पटेल जबलपुर द्वारा शामिल हुए सभी युवक युवतियों के परिचय पर, रिश्तों की डोर जुड़ने हेतु, बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88