अन्नपूर्णा माता को पुष्पाजंलि अर्पित कर बंग समाज के लोगों ने की पूजा ।

जबलपुर दर्पण। बंग पंचाग अनुसार चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी को प्रात: 11 बजे पूजा प्रारंभ हुई, जिसमें समाज के पुरुष एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई एवं पुष्पाजंलि अर्पित की। कोऑर्डिनेटर सुजीत बैनर्जी विज्ञप्ति अनुसार विधिवत पूजा सम्पन्न कराने में श्रीमति अपर्णा सरकार एवं समीर लोध का विशेष सहयोग रहा। फल प्रसाद वितरण में श्रीमति मुक्ता राय अध्यक्ष बंग समाज एवं कन्वेनर के नेतृत्व में श्रीमति सीमा मंडल, पुष्परानी दत्ता, गौरी बैनर्जी, आशा बोस आदि का विशेष योगदान रहा। भोग वितरण आबीर बैनर्जी एवं साथियों के द्वारा संपन्न कराया गया। पुरस्कार वितरण में संदीप चौधरी, साधन दास, राजनारायण मित्रा, पलाश चैटर्जी, लोकेश वैष्णव एवं त्रिदीप भट्टाचार्य द्वारा संपन्न कराया गया। भोग एवं शीतल भोग बनाने मे उत्तम सरकार कन्वेनर एवं आलोक बोस का विशेष योगदान रहा। अध्यक्ष डॉ.सौरभ मुखर्जी, पेट्रोन आशीष बैनर्जी, प्रोबीर सरकार, एमएल हाजरा उपस्थित थे। मुख्य संयोजक कैप्टन पी.के.पांडा ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। आज 30 मार्च को प्रात: 9 बजे विसर्जन यात्रा गीतांजलि सदर से ग्वारीघाट के लिए प्रस्थान करेगी ।



