शाेभायात्रा में दिखी भगवान श्रीराम की अलौकिक झांकियां

जबलपुर दर्पण। सनातन धर्म महासभा द्वारा निकाली जाने वाली शाेभायात्रा में दिखी भगवान श्रीराम की अलौकिक झांकियां : जगह-जगह सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारियों ने किया पुष्प वर्षा कर किया स्वागत मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम वनवासियों के भी राम हैं, वन के भी राम हैं। तुलसी के राम तो रणरंगधीर हैं, वे विजेता हैं। लेकिन विजित राज्य तत्क्षण लौटा भी देते हैं। वे कुटुंब और समाज के मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। सनातन धर्म महासभा द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में भगवान राम की अलौकिक झांकियां कुछ ऐसा ही संदेश दे रहीं थीं। श्रीनृसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदास जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई। शोभायात्रा में शहर की विभिन्न मंदिरों की झांकियां भगवान राम के अलग-अलग स्वरूपों की शामिल रहीं। इस अवसर पर संत, महंत, राजनैतिक प्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल रहे। शोभायात्रा का स्वागत विभिन्न संस्थााओं द्वारा किया जा रहा था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की 50 से ज्यादा झांकियां रहीं शामिल श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में 43वीं श्री राम जी विशाल व भव्य शोभायात्रा सांयकाल 6 बजे पुराने मोटर स्टैंड से संतों के सानिध्य में निकाली गई। श्री राम मंदिर मदन महल की झांकी और विशालकाय बजरंगबली की सजीव झांकी भी शामिल रही। शोभायात्रा पुराने मोटर स्टैंड से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, लॉर्डगंज, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, कोतवाली होते हुए गोविंदगंज रामलीला मिलोनीगंज में धर्म सभा के रूप में समाप्त हुई। इनकी रही उपस्थिति डॉ. स्वामी मुकुंददास जी महाराज, स्वामी रामजीशरण जी, सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन मखीजा, चंद्र कुमार भनोट, अनिल तिवारी, मनोज शर्मा, हरीश सभरवाल, नरेंद्रपाल मलिक, विजय सरावगी, मोती लाल परवानी, डॉक्टर पवन स्थापक, अंजू भार्गव, नीता चावला, राजेंद्र इंदुलता प्यासी, महेश यादव, विष्णु पटेल, प्रवेश खेड़ा, डॉ. संदीप मिश्रा, आनंद चौबे, विध्येश भापकर, सिद्धार्थ शुक्ला, राजेन्द्र यादव, नीरज मिश्रा, भाजपा जनप्रतिनिधि विनोद गोटिया , जितेंद्र जामदार, सांसद सुमित्रा वाल्मिकी, प्रभात साहू, अखिलेश जैन, आशीष दुबे, रिंकू विज, कमलेश अग्रवाल, प्रतिभा भापकर, अर्चना सिसौदिया, जीतू कटारे, पूजा श्रीराम पटेल, सहित भाजपा पार्षद दल, महिला मोर्चा ने स्वागत किया। विधायक तरूण भनोत, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, गौरव भनोट, अनुपम जैन, गुड्डू तामसेतवार सहित बड़ी संख्या में श्रृध्दालुओ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।