जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेस पार्षद दल ने जन समस्याओं को लेकर जोन क्रमांक 9 एवं 11 में किया प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा पार्षद जितेन सिंह ठाकुर पार्षद श्रीमती अरुणा संजय साहू पार्षद राकेश पांडे पार्षद मुकीम याकूब अंसारी पार्षद वकील अंसारी पार्षद प्रमोद पटेल ने जानकारी देते हुए बताया हैकांग्रेस पार्षद दल के द्वारा चलाये जा रहे जोन कार्यालय के घेराव कार्यक्रम के अंतर्गत आज जोन क्रमांक 9 लालमाटी, घमापुर एवं 11 राजा गोकुलदास धर्मशाला का विभिन्न मांगों को लेकर घेराव किया गया । जिसमें प्रमुख डोर टू डोर की व्यवस्था को सुधारा जाये जिसके कारण वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुये हैं, जिससे मलेरिया, चिकिन गुनिया, डेंगू आदि बीमारियों का खतरा बड़ता जा रहा है। वार्डों में नियमित दवाओं का छिड़काव न हो पाने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों का त्यौहारों के पहले निर्माण किया जाये एवं उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जावे कि 6 माह में ही सड़कों के ये हाल क्यों हो गये ?
जोन क्रमांक 11 में सरकारी योजनाओं में दलाली के कार्य किये जा रहे हैं। संबल योजना एवं अन्य योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार बंद किया जाये।
आज के घेराव कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सौरभ नाटी शर्मा जी नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद जितेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमती अरूणा संजय साहू, वकील अहमद अंसारी, राकेश पाण्डे, प्रमोद पटेल, याकूब अंसारी, पूर्व पार्षद मुन्ना बेन, संजय अहिरवार, ब्लाॅक अध्यक्ष रिंकू यादव, रवि सेलानी, मुन्ना शुक्ला, मोन्टी खान, अचलनाथ चैधरी, विश्वजीत मुकर्जी, सुजीत यादव, रीता झा, सुधा जयसवाल, अनिता बिरहा, ममता कोल, नीलू कोल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88