भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा का नगर के सिख समाज ने किया पुष्प वर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन

जबलपुर दर्पण। भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का नगर के सिख समाज ने जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया । पूर्व मंत्री श्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के नेतृत्व में तुलाराम चौक पर सिख समाज द्वारा पुष्प वर्षा की गई और जैन समाज के मुनियों का आदर सत्कार कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके पर श्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के साथ ही सिख रामगढ़िया एसोसिएशन के अध्यक्ष सरबजीत सिंह रील पोठोहार बिरादरी के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह बिंद्रा गुरुद्वारा गोरखपुर के प्रधान श्री राजेंद्र सिंह छाबड़ा गुरुद्वारा मदन महल के महासचिव रणजीत सिंह गुगली गुरुद्वारा सदर के महासचिव प्रभजोत सिंह, गुरमत मिशन के मनजीत सिंह , बिट्टू पाजी, अधिवक्ता सुदीप सिंह सैनी हरजीत सिंह सूदन सहित सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । श्री बब्बू ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के दो साहिबजादों के अंतिम संस्कार हेतु राजा टोडरमल जैन ने मुगल काल में सबसे महंगी जमीन खरीदी थी इसलिए जैन समाज के प्रति सिख समाज श्रद्धा का भाव रखता है । इस मौके पर सिख समाज द्वारा फ्रूटी एवं जल के स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा भी की गई ।



