प्रदेश में बाल कांग्रेस १६ से २० वर्ष के नौजवानों को जोड़ेगी

जबलपुर दर्पण। नवयुवकों में सदभाव भाईचारे समतामूलक समाज व भारतीय इतिहास से परिचित कराते हुए भारतीय राजनीति के माध्यम से देश व क्षेत्र के विकास में योगदान देने के उद्देश्य से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरु के जयंती दिवस 14 नवंबर को मप्र में प्रदेश के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में बाल कांग्रेस का गठन करके नेता तुम्ही हो कल के स्लोगन को बुलंद करने का जो संकल्प लिया उसी परिणाम स्वरुप मेरे जैसे युवा को प्रदेश में बाल कांग्रेस संगठन को बढ़ाने को जिम्मेदारी दी है। मप्र के 16 से 20 वर्ष के नवयुवकों को जोड़कर दूषित हो रही भारतीय राजनीति संस्कृत व इतिहास को बचाने के लिए कार्य किया जाना हे। बाल कांग्रेस के माध्यम से किशोर और नौजवानों को यह बताया जाएगा कि किस तरह हिंदू मुस्लिम एकता और समतामूलक समाज में ही भारत का भविष्य है, हमें भारत को संविधान में बताए रास्ते के अनुसार आगे बढ़ाना है न कि हिंसा और धार्मिक विध्वंसक के आधार पर आगे ले जाना है। बाल कांग्रेस प्रमुख रुप से किशोरों और युवाओं के बीच स्पोर्ट्स एक्टिविटी वाद विवाद प्रतियोगिता हर विषय पर तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के तेज नेटवर्क और प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बाल कांग्रेस को सक्रिय व प्रभावी बनाना है । कमलनाथ की सोच के अनुरुप बाल कांग्रेस का गठन ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा ।
इसी क्रम में विधानसभा स्तर पर हमारे 3 अध्यक्ष जबलपुर में बनाए जा चुके हैं, बाकी अध्यक्षों की नियुक्ति व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सक्रियता के आधार पर शीघ्र किया जाएगा । राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने को लेकर बाल कांग्रेस आज शाम 6 बजे उमाघाट, गौरी घाट में जल सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शित करेगी । मध्यप्रदेश बाल कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की मुहिम को जारी रखेगी ।संसद में अडानी के बारे में सवाल पूछना अपराध है क्या ।
क्या सांसद को संसद के अंदर देशहित के सवाल पूछना अपराध है क्या। जेपीसी बनाने से क्यों बच रही है भाजपा सरकार । राहुल गांधी 3970 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा में जमीनी हकीकत को और अधिक गहराई से जाना और समझा है, एवं भारतीय नागरिक की समस्याओं को संसद के अंदर उठाने का प्रयास किया है । मध्यप्रदेश में हाल में ही पेपर लीक घोटला हम युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है ।



