जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनता का उम्मीदें भाजपा के साथ जुड़ी है:- कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने की शहर के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक

जबलपुर दर्पण। 2002 के पहले जबलपुर को बड़ा गांव कहा था परंतु भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने से आज जबलपुर बड़े महानगरों में गिना जाता है आज जबलपुर चारों ओर विकास की गति में दौड़ रहा है और इन विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास हम पर बना है और उनको लगता है कि देश और प्रदेश के विकास में यदि गति बरकरार रखना है तो भाजपा के साथ चलना होगा, हम स्पष्ट कह सकते हैं की जनता की उम्मीदें भाजपा से जुड़ी हैं और इसी उम्मीद को विश्वास में बदलने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओ को करना है जनता तक सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचाना है और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने में योगदान देना है यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल वरिष्ठ नेताओं की आयोजित बैठक में कही । श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने विकास के वे काम किए जो देश में कभी नहीं हुए और पहले देश की स्थिति कुछ और थी, विश्व मंच पर भारत के वक्तव्य महत्वपूर्ण नही थे परंतु आज विश्व मंच पर जब तक हमारे देश के प्रधानमंत्री अपना निर्णय नहीं रखते तब तक हर देश की निगाहे मोदी जी पर होती हैं हम कह सकते हैं कि हम अपने देश को विश्वगुरु बनने का जो स्वप्न देखते थे वह अब मोदी जी के नेतृत्व में पूरा होने जा रहा है। आज भारत तेजी के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और यह सब जनता के भरोसे के कारण संभव हो पाया है।कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज देश और प्रदेश की दशा और दिशा दोनो मे बदलाव है क्योंकि हमारी सरकार ने तेजी से विकास के काम किए और उसके साथ समाज के हर वर्ग की चिंता की ।हमारे लिए सरकार बनाना महत्वपूर्ण नहीं है अपितु देश किस दिशा में जायेगा यह महत्वपूर्ण है हम देश के लिए काम कर रहे हैं और इसके लिए हमे पूरी एकजुटता से काम करना होगा। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि एक योद्धा की भांति भाजपा कार्यकर्ता भी देश के लिए काम करता है और अपना पूरा समय भाजपा का झंडा ऊंचा करने में लगाता है और सबको अपने स्तर की जिम्मेदारी मिलती है पार्टी ने मुझे जो आदेश दिया में उसका पालन कर रहा हूं। आज जबलपुर के लिए चुनौती का विषय है क्योंकि शहर की चारों विधानसभा में सिर्फ एक हमारे पास है, अब हमे चारों विधानसभा जीतना है। नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने कहा कि अभी बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लगातार संगठन को मजबूत करने का काम किया है और आने वाले कुछ समय में हम यह कार्य पूरा कर लेंगे । प्रदेश संगठन की मंशा अनुरूप भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति के साथ संगठन को मजबूत करने में लगा है और शहर की चारों विधानसभा जीतकर हम जबलपुर में पुनः भाजपा का परचम लहराने का काम करेंगे । नगर की बैठक के पश्चात श्री कैलाश विजयवर्गीय ने ग्रामीण जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, आशीष दुबे, अखिलेश जैन, विनोद गोटिया, डॉ जितेंद्र जामदार, विधायक अशोक रोहाणी, अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर सुशीला सिंह, विनोद मिश्रा, अभिलाष पांडे, अमिता चपरा, अश्विनी परांजपे, राजकुमार मेहता, सुरेंद्र राठौर, एसके मुद्दीन, सुषमा जैन सहित भाजपा के अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88