राज्यस्तरीय 22वी अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन आज

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रमोद कुमार मिश्रा जी के सद््प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की 22वी अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 -23 का शानदार आयोजन किया जा रहा है प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं आशीर्वाद प्रदान करने मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कैंट जबलपुर अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं विधायक पनागर सुशील तिवारी होंगे, उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा किया जाएगा, विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेंद्र खरे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी के कौतू, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. डी पी. शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र, डॉ. दीप पहलवान, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, कुलसचिव रेवा सिंह सिसोदिया, लेखा नियंत्रक श्री बी. एन. बाजपेई एवं डॉ. पी. बी. शर्मा की उपस्थिति रहेगी।



