बीजकृषि का सर्वोत्तमआदान-श्री धारीवाल

जनेकृ विवि में बीज उत्पादन तकनीक एवं प्रमाणी करण विषय पर ऑन लाइन प्रशिक्षण संपन्न
जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से व्यवसाय योजना एवं विकास इकाई उद्यमियों के लिये जागरूकता हे तु प्रयासरत है। बी पी डी इकाई छोटे और सीमांत कृषकों को उद्यमी बनने हेतु लगातार कार्य एवं प्रयासरत है। इस दिशामें बीज उत्पादन तकनीक एवं प्रमाणी करण कार्य क्रम पर एक दिवसीय ऑन लाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस प्रशिक्षण में ऑनलाइन मोड के माध्यम से बीज प्रमाणी करण अधिकारी एस एस सी ओ,जबलपुर श्री एस.के. धारीवाल जुड़े और अपने 35-40 वर्षो के बीज प्रमाणीकरण के संबंध में अनुभव साझा किये। श्री धारीवाल ने कहा कि खेती और कृषि में बीज कृषि का सर्वोत्तम आदान है। आज के समय की आवश्यकता है कि वैज्ञानिक बीज उत्पादन तकनीक और प्रमाणी करण करने हेतु किसानों को जागरूक करें एवं मृदा की गुणवत्ता की जांच कराने की सलाह के साथ ही किसानों के लिये अच्छी किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसान कम लागत में फसल की अच्छी पैदावार कर सकें। विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह ने भी अपने 15 वर्षो के 300 हेक्टेयर में बीज उत्पादन एवं पेकेजिंग का अनुभव साझा किये। साथ ही उन्होंने बीज उत्पादन तकनीक विषय परम हत्व पूर्ण बिंदुओं पर किसानों को जागरूक किया एवं गुणवत्तापूर्ण विभिन्न फसलों के बीज उत्पादन तकनीक पर जानकारी प्रदान की । प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में युवा कृषक व महिला कृषकों के साथ ही विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की । प्रशिक्षण को सफल बनाने में डॉ. दीप कपाल एवं डॉ. हेमंत रांह गडाले की विशेष भूमि का रही।



