शिफा, आपस मे भाईचारा

जबलपुर दर्पण। अल्हम्दुलिल्लाह आज वक़्फ़ मस्जिद अहले सुन्नत वल जमाअत दरी खाना पी.एस. एम.में सुन्नतुल तरावीह मुकम्मल होने पर मस्जिद की जानिब से हाफिज ग़ुलाम मुस्तुफा साहबऔर खतीब व ईमाम मुहम्मद रज़ा की दस्तारबंदी करते नज़राना पेश किया गया हाफिज गुलाम मुस्तुफा साहब को 62,000 खतीब व ईमाम मुहम्मद रज़ा को 20,000 बतौर नज़राना पेश किया गया, अल्हम्दुलिल्लाह शबे क़द्र को क़ुरआन मुक़म्मल होने पर तक़रीर, सलातो सलाम पढ़ा जाकर खास दुआ की गई जिसमें मुल्क की तरक्की, बीमारियों से शिफा, आपस मे भाईचारा, और ज़मीनी आसमानी बलाओ से सब की हिफाज़त की सामूहिक दुआ के पश्चात 27 दिवसीय कार्यक्रम का बड़े हर्ष उल्लास के साथ समापन हुआ,जिसमे जमातियों को मिठाई का तबर्रुक और आइस क्रीम खिलाकर विदाई दी गई।



