परशुराम जन्मोत्सव पर निकलीगी जाएगी शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा 21 अप्रेल सायं 4 बजे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ब्राह्मण एकता मंच द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या दिनॉक 21.4.2023 सायं 4 बजे विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है । यह विशाल शोभायात्रा रानीताल चौक से प्रारंभ होगी एवं लोहिया पुल, गढ़ा फाटक, शंकर धी भंडार, घमंडी चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा होकर कोतवाली थाने के समक्ष समापन होगा । शोभायात्रा में हजारों की संख्या में विप्रजन पैदल चलेंगे। इस शोभायात्रा का प्रारंभ भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा के पूजन से होगा तत्पश्चात प्रतिष्ठित धर्माचार्य, संत एवं मनीषी बधियों में विराजमान होकर शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे । शोभायात्रा में जीवंत झाँकी, घोड़े, बग्घी, ढोल, रथ, बैंडवल, चलित गायन समूह, बटुक, महिलाएँ, बच्चे एवं समाज के प्रतिष्ठित जनों के साथ ही साथ जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। इस शोभायात्रा का स्वागत यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर किया जायेगा। शोभायात्रा में देश के प्रतिष्ठित धर्माचार्य, प्रसिद्ध संतजन, नगर पंडित सभा, विप्र समाज के सभी संगठनों के प्रतिनिधि, विधायकगण, पार्षदगण महिला संगठनों की प्रतिनिधि, समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रतिनिधि, व्यापारी, उद्योगपति, खेल जगत शिक्षा जगत, चिंतक, विचारक एवं सामान्य जन रहेंगे। समापन स्थल कोतवाली थानेके समक्ष स्नेह भोज होगा शोभायात्रा के समापन पर विप्र समाज की मातृशक्ति सहित शामिल समस्तजनों हेतु विशाल स्नेह भोज प्रसाद स्वरूप रहेगा। समापन स्थल पर विप्र समाज के लोग समाज की बेहतरी के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं समाज सुधार के लिए विचार रखे जायेंगे साथ ही विप्र समाज की आकांक्षाओं के अनुरूप शासन-प्रशासन एवं सरकार से मांग पत्र तैयार कर सरकार तक प्रेषित किया जाएगा ।



