भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के द्वारा L–20 जन भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कामगार यूनियन खमरिया के अध्यक्ष राजेंद्र चडारिया द्वारा बताया गया कि वशुद्धेव कुटुबकम, महिला सशक्तिकरण, कारखानों मैं महिलाओं की भूमिका का प्रथम पंक्ति में लाना, सामाजिक समरसता आदि विषय समाहित हैं। सभागार में जबलपुर BPMS से संबंधित सभी निर्माणियो VFJ खमरिया फैक्ट्री , GIF, GCF, 506, COD के BPMS संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अध्यक्ष, महामंत्री, JCM सदस्य एवम अन्य पदाधिकारी एवम कार्यकारिणी सदस्य एकत्रित हुए।और एन, पी,एस को समाप्त करने को केंद्र सरकार माँग की है। और लास्ट पे 50 प्रतिशत एंव उसे डी,ए से लिंक करें। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय नरेंद्र तिवारी जी के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ। इसके बाद L–20 विषय पर भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महामंत्री मुकेश सिंह जी द्वारा अपना वक्तव्य देते हुए इस विषय की आवश्यकता , उसके सकारात्मक प्रभाव एवम उसके अच्छे परिणाम से जबलपुर BPMS को अवगत कराया ।विशिष्ट अतिथि रामप्रवेश जी द्वारा वर्तमान DPSU परिदृश्य पर प्रकाश डाला। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे BPMS के राष्ट्रीय सचिव रूपेश पाठक द्वारा L–20 के विषय के साथ NPS पर महासंघ द्वारा सरकार के विरोध पर महासंघ की नीतियों से जबलपुर BPMS को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन BPMS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल पांडे द्वारा किया गया। सैकड़ों BPMS कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय महामंत्री मुकेश सिंह जी को उनके जबलपुर आगमन एवम इस कार्यक्रम और वर्तमान DPSU, NPS परिदृश्य की जानकारी और महासंघ के प्रयासों के प्रति उत्साहपूर्ण तरीके से आभार व्यक्त किया। राहुल पांडे, राकेश रजक, अरुण मिश्रा, बिहारी लाल,.राम सिंह धाकड़, राम कुमार सैप्याम,