पीड़ित ने दिया एसपी को ज्ञापन, सिपाहियों को हटाने की मांग

जबलपुर दर्पण।
दमोहनाका चौक जैन पेट्रोल पंप के सामने निवासी तुलसीदास अहिरवार होरीलाल टायर जबलपुर में पंचर या टायर रिपेयर्स का कार्य करता है। तुलसीदास अहिरवार की पत्नी की झूठी रिपोर्ट पर बिना जांच पड़ताल किए कोतवाली पुलिस ने देर रात दो सिपाहियों के द्वारा तुलसीदास अहिरवार के साथ लात, घूसें एवं डंडे से मारपीट एवं गालीगलौज की । तुलसीदास की पत्नी की झूठी शिकायत पर दोनों सिपाहियों द्वारा प्रताड़ित किया गया। एस पी को ज्ञापन सौंपते हुए तुलसीदास ने दोनों सिपाहियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है । इस अवसर पर शिवा चौधरी, आकाश मलिक, राजेंद्र चौधरी, मुकेश कोरी, आशीष चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, राहुल चौधरी, अशोक चौधरी, संजय डुमार, आदि लोग उपस्थित रहे ।


