सर्वर डाउन होने से मचा हड़कंप

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली लाड़ली बहना योजना शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाने लाडली बहनों की भरी गर्मी में मची भीड़ में लगे ऑपरेटर,शिक्षक एवं कर्मचारी चाह कर भी तेज़ गति से रजिस्ट्रेशन कार्य को पूरा करने में असफल हो रहें हैं।एक तो योजना में लगे लोकसेवक अपनी जेबों के पैसे खर्च कर डेटा ख़र्च कर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य कर रहे किन्तु जब लाडली बहना योजना का सर्वर ही डाऊन चल रहा है तो शासन प्रशासन चाह कर भी निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने में असफल हो रहें हैं। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि शासन प्रशासन को पहले लाडली बहना योजना के सर्वर में हों रहीं दिक्क़तों /परेशानियों का सुधार कार्य करना चाहिए, साथ ही साथ शासन -प्रशासन के पूर्ण सहयोग कर रहे ऑपरेटर,शिक्षकों एवं कर्मचारियों को डेटा ख़र्च के लिए कुछ ना कुछ पारिश्रमिक मानदेय भुगतान दिया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघठन के दिलीप सिंह ठाकुर, माधव पाण्डेय, जी आर झारिया, भास्कर गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, अजब सिंह, आकाश भील,सुल्तान सिंह, देवराज सिंह, विष्णु झारिया, पुष्पा रघुवंशी, चंदा सोनी, रेनू बुनकर, नितिन तिवारी, शबनम खान, चंद्रभान साहू, सिया पटेल, इमरत सेन, गंगाराम साहू, अफ़रोज़ खान, भोगीराम चौकसे, मनोज बागरी,राशिद अली, अम्बिका हँतिमारे, सुमिता इंगले, ब्रजवती आर्मो, शायदा खान, रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे इत्यादि ने शासन प्रशासन से मांग की है,कि अतिशीघ्र सर्वोच्च प्राथमिकता लाड़ली बहना योजना में हों रहीं दिक्कतों को दूर करेँ,जिससे हमारे प्रदेश की लाडली बहना खुशी-खुशी अपना रजिस्ट्रेशन कार्य अतिशीघ्र करवा के योजना का लाभ लें साथ ही योजना को लगें समस्त कर्मचारियों को डेटा ख़र्च का मानदेय भुगतान किया जावे ।



