अंरर्राष्ट्रीय दर्पण

रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की का बड़ा ऐलान

कीव । यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने अपने रक्षा मत्री ओलेस्‍की रेजनिकोव को हटाने का मन बना लिया है। जेलेंस्की ने रेजनिकोव को हटाने की अपनी मंशा की घोषणा कर दी है। इससे यूक्रेन की रक्षा व्यवस्था में रूस के फरवरी 2022 में पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद से सबसे बड़ा बदलाव कहा जा रहा है। रात को एक वीडियो जारी कर जेलेंस्‍की ने कहा कि ओलेक्सी रेजनिकोव को बर्खास्त करेंगे। इस हफ्ते संसद से अपील करेंगे कि उनकी जगह पर रूस्तम उमरोव को नया रक्षा मंत्री नियुक्‍त किया जाए। उमरोव मुख्य निजीकरण कोष के मुखिया हैं।


रेजनिकोव, नवंबर 2021 से रक्षा मंत्री हैं। उन्‍होंने युद्ध दौरान अरबों डॉलर की पश्चिमी सैन्य सहायता हासिल करने में मदद की है। लेकिन उनके मंत्रालय के आसपास भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं, जिन्हें उन्होंने धब्बा बताया है। जेलेंस्‍की का फैसला भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने वाला माना जा रहा है जिस पर यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने काफी जोर दिया है। यूक्रेन ने यूरोपियन यूनियन में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। युद्ध जारी है और इसका कोई अंत नहीं दिख रहा है। माना जा रहा है कि ऐसे में देश की जनता भ्रष्टाचार के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page