जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जैनत्व बाल संस्कार शिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

संस्कारधानी में जैन युवा फेडरेशन का सफलतम 13 वां वर्ष

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन एवं श्री वीतराग विज्ञान मण्डल द्वारा आयोजित आठ दिवसीय जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ बाल ब्रह्मचारी पण्डित सुमतप्रकाशजी जैन, पण्डित राजेंद्रकुमारजी जैन सहित अन्य विद्धतगणों, श्रेष्ठिजनों सहित 450 से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति में मंगलवार 2 मई को ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल करमेता, पाटन रोड, जबलपुर में हुआ।फेडरेशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीपकराज जैन, मण्डल अध्यक्ष अशोक जैन एवं फेडरेशन अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि प्रातःकाल की मंगल बेला पर शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ जिसका सौभाग्य श्रीमती ममता जैन, सचिन जैन, संदीप जैन परिवार को प्राप्त हुआ पश्चात सभी श्रावकगणों ने जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक एवं पूजन कर उनका गुणगान किया । शिविर का उदघाटन मुख्य आयोजनकर्ता सतीश जैन – विशाल जैन, श्रीमती मणिप्रभा – शरद जैन परिवार के हस्ते हुआ पश्चात सभी की उपस्थिति में उद्घाटन सभा सम्पन्न हुई। उद्घाटन समारोह में अतिथि विद्वानों का सम्मान हुआ उसके पश्चात पं. राजेन्द्रकुमारजी जैन जबलपुर एवं बाल ब्रह्मचारी सुमतप्रकाशजी जैन ने मंगल उद्बोधन में बच्चों को शिविर के उद्देश्य एवं नैतिक शिक्षा की जानकारी दी । शिविर में 16 विद्वानों द्वारा 16 कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को प्रतिदिन विभिन्न विषयों के माध्यम से जैनत्व के संस्कारों का बीजारोपण किया जा रहा है। संध्या के समय सभी ने जिनेन्द्र भक्ति की पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विविध ज्ञानवर्धक कार्यकर्मो का लाभ लिया, इस विशाल शिविर में विद्वतगणों के समागम में सर्वश्री राजेन्द्र शास्त्री, डॉ. मनोज जैन, पं. श्रेणिक जैन, पं. अरविंद शास्त्री, पं. पुष्प शास्त्री, पं. प्रतीक जैन, विदुषी चारु जैन, विदुषी श्रद्धा जैन शिक्षण कार्य करा रहें हैं जिनके साथ जैन युवा फेडरेशन के निशांत जैन, कार्णिक जैन, श्रेय जैन, अनुभव जैन, उत्कर्ष जैन, अभिषेक जैन सहित लगभग 50 से अधिक सदस्य शिविर को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।
सादर प्रकाशनार्थ 2,5,2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88