7 वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम दल हुआ रवाना

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय फ्लाइंग किक खेल महासंघ एवं फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 7वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2023 का आयोजन इंदिरा गांधी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस यूनिवर्सिटी विकासपुरी नई दिल्ली में किया जा रहा है । राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स में मध्यप्रदेश टीम दल का प्रतिनिधित्व महासचिव राजकुमार यादव के नेतृत्व में टीम दल कोच सुश्री शिवानी बेन,राष्ट्रीय रेफरी जयराज चौधरी एवं प्रदेश के 9 खिलाड़ी हज़रत निज़ामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस से जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। खिलाड़ी के नाम इस प्रकार है – जसमीत कौर,मानवी यादव, जसप्रीत कौर,तेजस्विनी भलावी,देवनूर कौर ग्रोवर,मानवराज यादव, कार्तिक यादव, वैभव श्रीवास्तव, पीयूष सोनकर । मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संरक्षक मिलन मुखर्जी अध्यक्ष प्रेमनगर बंगाली कालीबाड़ी समिति ,संरक्षक सुश्री मधु यादव अर्जुन अवार्डी पूर्व कप्तान अखिल भारतीय महिला हॉकी टीम, अध्यक्ष राजकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं प्रतिनिधि महापौर सदस्य नगर निगम जबलपुर, उपाध्यक्ष मिलिंद भालेकर , महासचिव सुश्री शिवानी बेन मार्शल आर्ट प्रशिक्षिका , कोषाध्यक्ष एम सुजेश नायडू समाजसेवी,संयुक्त सचिव झामसिंह तेकाम मार्शल आर्ट प्रशिक्षक, सहसचिव जयराज चौधरी मार्शल आर्ट प्रशिक्षक ने मध्यप्रदेश फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स टीम दल के प्रतिनिधि मंडल एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक अर्जित करने हेतु हौसला बढ़ाया ।



