माता मरियम के वार्षिक उत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
माता मरियम चौक (साउथ सिविल लाईन) तीर्थस्थल पर विष्वासियों की निरंतर उमड़ रही भीड़

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेष जागरूक क्रिष्चियन मंच के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सेंट थॅामस हायर सेकेन्ड्री स्कूल परिसर में माता मरियम के तीर्थस्थल में वार्षिक भक्ति में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। माता मरियम पर विष्वास करने वाले न सिर्फ ईसाई समुदाय के बल्कि अन्य धर्मों के भक्तगण भी अपनी मन्नतों को लेकर माता मरियम के तीर्थ स्थल पर प्रतिदिन आते हैं जहां वे मिस्सा बलिदान में पूंर्ण भक्ति भावना से भाग लेकर माता मरियम का आर्षिवाद गृहण करते हैं। क्योंकि माता मरियम प्रभु येसु मसीह की माता होने के नाते सभी की माता है और वह सभी के लिए प्रभु येसु मसीह से निरंतर प्रार्थना करती आ रही है। सभी की मन्नतें पूरी होती है यही वजह है कि माता मरियम के भक्तों की भारी संख्या है जो इस वार्षिक भक्ति महोत्सव में बड़ चड़ कर हिस्सा ले रहे हैं।जागरूक क्रिष्चियन मंच ने आगे बताया कि माता मरियम के इस तीर्थ स्थल पर सभी धर्मों और जातियों के लोग आपसी भाईचारे और प्रेम भाव से बड़ी ही भक्ति भावना के साथ इस वार्षिक भक्तिमय समारोह में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़ चड़ कर हिस्सा ले रहे हैं यह बहुत ही हर्ष की बात है। वहीं जागरूक क्रिष्चियन मंच ने अविभावकों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में इस वार्षिक महोत्सव के मिस्सा बलिदान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि समाज के बच्चों और युवाओं को धार्मिक एवं समाजिक कार्यक्रमों में भाग लेेने की अतिआवष्यकता है जिससे बच्चे और युवा पवित्र वचन बाईबल को जान कर प्रेम और सच्चाई के मार्ग पर चल सकें।जागरूक क्रिष्चियन मंच के जिलाध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, जेम्स एन्थोनी, माइकल लैपचा, फ्रांसिस अन्थोनी, फिलिप अन्थोनी, पीटर सावलकर, क्लेमंट पायस, अलबर्ट अन्थोनी, अल्फ्रेड अम्ब्रोस, लॉरेन्स मेसी, विनीता फ्रांसिस, जॉन बास्को, लॉरेन्स मार्टिन, जेरोम मार्टिन, एलिजा़बेथ फ्रांसिस, आन्नद राज अन्थोनी, सुनील रिर्चडसन, मेरी एन्थोनी, रॉबर्ट फ्रांसिस, एनोस विक्टर, सिमोन, डेविड फ्रांसिस, गुडविन चार्ल्स, जेरोम फिलिप, मनोज अन्थोनी, सुधीर पावेल, अनीता कष्यप, विवियन मार्टिन, ज्योति लाजरस, लिलि मार्टिन, मर्दुला मार्टिन, डॉली रीटा फ्रांसिस, संजय पोटर, रीता पालव, मेरी एंड्रूस, जुसिया फर्नांडीस, आदि ने श्रद्धालुओं और भक्तों की पावन उपस्थिति एवं सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया हैै।



