जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फ्लाइंग किक योद्धाओं ने मारी बाजी सात स्वर्ण तीन रजत पदक पर जमाया कब्जा

जबलपुर दर्पण। 7वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2023 में मध्यप्रदेश के फ्लाइंग किक योद्धाओं ने जीते दस पदक । मध्यप्रदेश फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय फ्लाइंग किक खेल महासंघ एवं फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 7वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2023 का आयोजन इंदिरा गांधी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस यूनिवर्सिटी विकासपुरी दिल्ली में किया गया जिसमें मध्यप्रदेश टीम दल का प्रतिनिधित्व कर रहे फ्लाइंग किक योद्धाओं ने अपने आयु एवं वजन वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सात स्वर्ण एवं तीन रजत पदक अर्जित करने में सफल रहे। राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक मण्डल की भूमिका फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के महासचिव राजकुमार यादव,राष्ट्रीय रेफरी जयराज चौधरी, मास्टर विकी तेलंगाना ने निभाई। 7वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली ओलम्पिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप वत्स एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ विजय राव, महासचिव नीरज कुमार ने फ्लाइंग किक योद्धाओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया । स्वर्ण खिलाड़ी के नाम इस प्रकार है – जसमीत कौर,मानवी यादव, जसप्रीत कौर, शिवानी बेन,मानवराज यादव, कार्तिक यादव, पीयूष सोनकर । रजत पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है- वैभव श्रीवास्तव, तेजस्विनी भलावी,देवनूर कौर ग्रोवर । फ्लाइंग किक योद्धाओं की इस उपलब्धि पर मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संरक्षक मिलन मुखर्जी अध्यक्ष प्रेमनगर बंगाली कालीबाड़ी समिति ,संरक्षक सुश्री मधु यादव अर्जुन अवार्डी पूर्व कप्तान अखिल भारतीय महिला हॉकी टीम, अध्यक्ष राजकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं प्रतिनिधि महापौर सदस्य नगर निगम जबलपुर,उपाध्यक्ष मिलिंद भालेकर मुख्य सम्पादक दैनिक सम्यक एक्सप्रेस समाचार पत्र, महासचिव सुश्री शिवानी बेन मार्शल आर्ट प्रशिक्षिका , कोषाध्यक्ष एम सुजेश नायडू समाजसेवी,संयुक्त सचिव झामसिंह तेकाम मार्शल आर्ट प्रशिक्षक, सहसचिव जयराज चौधरी मार्शल आर्ट प्रशिक्षक आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88