जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केंट विधानसभा में हुई भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरूआत

जबलपुर दर्पण। भाजपा राष्ट्रीय एवँ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जबलपुर महानगर की केंट विधानसभा में बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत शहीद भगत सिंह वार्ड में विधायक श्री अशोक रोहाणी के नेतृत्व में हुई।इस अवसर पर शहीद भगत सिंह वार्ड के 10 बूथो के कार्यकर्ताओ को श्री अशोक रोहाणी ने संबोधित करते हुए कहा यह अभियान सर्वव्यापी अभियान है, जिसके माध्यम से हमें बूथ को सशक्त बनाना है। जमीनी स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी का भविष्य तय करता है। हम कार्यकर्ता आधारित पार्टी के सदस्य हैं और अंत्योदय ही हमारी पहचान है। हमारे यहां कोई भी नेता नहीं होता बल्कि बड़े से बड़े पद पर बैठा व्यक्ति भी अपने आप को कार्यकर्ता ही समझता है। हमारी यही एकरूपता ही हमे अन्य दलों से अलग बनाती है।श्री रोहाणी ने कहा लाडली बहना योजना से हर बहन अब आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगी। गरीब कल्याण अन्न योजना से हर गरीब को मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है। निःशुल्क उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध हैं।इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में परंपरागत खेलो के आयोजन भी हुए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, पार्षद निशांत झारिया, प्रभाशंकर कुशवाहा, गुल्लू दुबे, पुष्पराज सेंगर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88