जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शिक्षा के साथ बच्चों में खेल प्रतिभा का सम्मान की प्राथमिकता जरूरी है – तरुण भनोत

स्वयं के व्यय पर अबतक विधानसभा क्षेत्र के 48 क्रिकेट टीमों को पूर्व वित्त मंत्री ने उपलब्ध कराया क्रिकेट किट

जबलपुर दर्पण । आज के इस तकनीकी और मोबाईल के बढ़ते उपयोग के कारण बच्चों के बीच शारीरिक खेलकूद के प्रति घटती रूचि हमारे लिए बेहद चिंता का विषय है और उसका परिणाम है कि छोटे-छोटे बच्चे अल्प आयु में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे है | सरकार के स्तर पर खेलकूद के प्रोत्साहन को लेकर जो कदम उठाए जा सकते थे, वो नाकाफ़ी है | आज भी खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी न्यूनतम जरूरतों के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है | यदि जनप्रतिनिधि खेलकूद के प्रोत्साहन को लेकर अपने क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों की उन न्यूनतम जरूरतों को पूरी कर दें तो भी खिलाड़ियों को खेलकूद के प्रति अधिक प्रोत्साहित किया जा सकता है | उक्ताशय के उद्गार प्रदेश सरकार में पूर्व वित्त मंत्री एवं जबलपुर पश्चिम से विधायक श्री तरुण भनोत ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्रिकेट टीमों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराते हुए व्यक्त की |श्री भनोत ने बताया कि शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 50 हजार बच्चों को स्कूल बैग और कॉपी का वितरण किया गया था और खेलकूद के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने की दिशा में अब तक विधानसभा क्षेत्र के लगभग 48 क्रिकेट टीमों को पूरी क्रिकेट किट उपलब्ध कराई जा रही है | उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रदान किए जा रहे क्रिकेट किट में एक बैट, विकेट का सेट और तीन कोस्को बॉल प्रदान किया जा रहा है |श्री भनोत ने खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए बताया कि प्रदेश में काँग्रेस सरकार बनने पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हे बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने शासन स्तर पर बेहतर प्रदान किया जाएगा, जिसमे बेहतर खेल के मैदान के साथ ही उन्हे खेल के अन्य संसाधन उपलब्ध कराये जाने का प्रयास किया जाएगा ताकि बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम रौशन करें |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88