जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार

कांग्रेस सरकार के कारण डिफाल्टर हुए 11 लाख 19 हजार किसानों का ब्याज भरेगी भाजपा सरकार : दर्शन सिंह

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जबलपुर जिला इकाई की बैठक भाजपा कार्यालय जबलपुर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे।बैठक के प्रारंभ में भारत माता, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन रोरी, पुष्प हार अर्पण करने के साथ ही बैठक आरंभ हुई। जिसमें उपस्थित समस्त पदाधिकारियों का सर्वप्रथम परिचय हुआ और सभी पदाधिकारियों ने अपना-अपना परिचय विधिवत तरीके से दिया।तपदोपरांत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट द्वारा प्रदेश के 11 लाख 19 हजार डिफॉल्टर किसानों का 2 हजार 123 करोड़ का ब्याज माफ किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।बैठक में श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि कैबिनेट के इस निर्णय से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। किसानों के हित में लिए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए किसान मोर्चा ने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल का आभार माना है।श्री दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी। जिसमें बैंकों, सहकारी समितियों से डिफाल्टर हुए किसानों का 2 लाख तक के कर्ज के ब्याज की राशि भरने को मंजूरी दी। जिसके लिए कृषि ऋण ब्याज राशि माफी योजना के लिए आवेदन भरवाए जाएंगे एवं साथ में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तारीख को बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के किसानों में खुशीं की लहर है।श्री दर्शन सिंह चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 में कमलनाथ ने झूठी कर्ज माफी की घोषणा की थी। लेकिन जब सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करने के बजाय उन्हें कमलनाथ सरकार ने कर्जदार बना दिया। कमलनाथ सरकार ने सहकारी समितियां, पैक्स सोसाइटी में गरीब किसानों की अंश पूंजी जमा ही नही की जिससे प्रदेश के किसान डिफाल्टर हुए। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान हित में लगातार निर्णय लिए है। आज मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने ऐसे सभी डिफाल्टर किसानों का कर्ज माफ किया है। इस निर्णय के तहत 31 मार्च 2023 की स्थिति में अल्पकालीन फसल ऋण एवं प्राकृतिक आपदा के कारण मध्यकालीन परिवर्तित ऋण, मूलधन एवं ब्याज को मिलाकर रुपए दो लाख तक का जिनका कर्ज बकाया है, उन सभी के ब्याज माफ किए जाएंगे।मितियों के 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों के ऊपर बकाया जो ब्याज की राशि है लगभग 2123 करोड रुपए माफ किए जाएंगे। सभी किसानों से पैक्स सोसाइटियों के जरिए आवेदन लेंगे। जो भी किसान डिफाल्टर है उनसे आवेदन लेकर सभी का ब्याज माफ करेंगे।
बैठक को भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने भी संबोधित किया।बैठक में उपस्थित किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष अभिनव यादव, ग्रामीण अध्यक्ष अरविंद पटेल, अभय सिंह ठाकुर जितेंद्र यादव बंटी पालीवाल विजेंद्र विश्वकर्मा, शशांक सिंह नरेंद्र गुप्ता राजेश त्रिपाठी राजकुमार पटेल राजेश शर्मा सहित सभी पदाधिकारीयों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88