भगवान वीर बजरंगी के आर्शीवाद से सत्य की जीत हुई और झूठों का मुँह काला

जबलपुर दर्पण । कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भगवान बजरंगबली को धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।कर्नाटक प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है उसके लिए भगवान वीर बजरंगी हनुमान जी का धन्यवाद देने के लिए कांग्रेसजनों ने ग्वारीघाट स्थित रामलला मंदिर में धन्यवाद पत्र भगवान जी को सौंपा और प्रार्थना की कि आपके आर्शीवाद से कर्नाटक राज्य में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ, कर्नाटक की जागरूक जनता ने यह साबित कर दिया कि वह किसी के बहकावे में नहीं आयेंगे व सत्य का साथ देंगे। कांग्रेस ने गरीबों के हितों एवं आम जनमानस की बात की है कर्नाटक की जनता ने भाई से भाई को लड़ाने की भाजपा की नीति को नकार दिया और आने वाले समय के लिए यह संदेश दिया कि जो आम जनमानस की बात करेगा गरीब के हित की, मध्यम वर्ग के हित की, युवाओं के रोजगार की, महिलाओं के सम्मान की, और आम जनमानस के हितों की रक्षा करेगा वही देश में राज करेगा। झूठे आश्वासनों और झूठ, नफरत, की राजनीति को इस देश की जनता अब नकार चुकी है। आज जो कांग्रेस की निर्णनायक जीत है वह पीएम मोदी जी की निर्णनायक हार है, पी.एम. खुद डबल इंजन की बात करते रहे जिसे जनता ने नकार दिया। इस अवसर पर म.प्र. कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कांडा, पी.सी.सी. प्रतिनिधि राजेन्द्र चैधरी, कांग्रेस नेता दीपक सिंह राजपूत, पिंकी ठाकुर, सुरेश धीरस्कर, दलवीर सिंह जस्सल, रूपलाल यादव, तम्बा स्वामी, रीतेश गुप्ता, अन्नू यादव, संजय वर्मा, अनूप सिंह ठाकुर, अशोक प्रजापति, दयावंत राव, दिलीप कुरील, उमाकांत चैकसे, विकास कनौजिया, साकिर कुरैशी, सुमन जैन, हुबी खान, राजकुमार जैन, संजय जैन, श्याम सौलंकी, गुड्डा गोटिया, अनिल गुप्ता, नाटी बाबा, सुरेश राय, अजय ठाकुर, श्रीराम, संतोष रजक, डाॅ॰ अशोक राय, मोनू राय, मनोज राजपूत महिला नेत्री – सरोज कांडा, ऊषा महाजन, कमला चैहान बलविंदर मान, राधा गुप्ता, रेखा फ्रांसेस, तरन कश्यप, बीना परिहार आदि कांग्रेसजनों ने भगवान वीर बजरंगी से प्रार्थना की एवं मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।



