नई दिल्लीमौसम दर्पण

दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बारिश का अलर्ट

नई दिल्‍ली। भारी बारिश के चलते देश की नदियां उफान पर हैं। उत्‍तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ आ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को दिल्‍ली समेत कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तराखंड के चार जिलों की खातिर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बदरीनाथ नैशनल हाइवे सहित कई रास्‍ते बंद हो गए हैं। राजस्थान के कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। दिल्‍ली में कहर बरपाने के बाद यमुना नदी ने उत्तर प्रदेश का रुख किया है। यूपी के कम से कम 11 जिले बाढ़ में डूबे हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में भारी बाढ़ आई हुई है। मनाली और कुल्लू के बीच का नैशनल हाइवे क्षतिग्रस्त हो चुका है। व्‍यास नदी पर कई पुल भी बाढ़ में बह गए।

दिल्‍ली में फिलहाल बारिश के रुक-रुक कर होने की संभावना है। सोमवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 18 व 19 जुलाई को मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 32 से 33 डिग्री तक आ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 से 26 डिग्री के आसपास रहेगा। 20 से 22 जुलाई तक हल्की बारिश रहेगी। अधिकतम तापमान 34 से 35 और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार 18 जुलाई से बारिश बढ़ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88