जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जय कुमार रोहाणी को पीएचडी की उपाधि दी गई

जबलपुर दर्पण । रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी जय कुमार रोहाणी पुत्र हरी लाल रोहाणी को राजनीति विज्ञान के विषय भारतीय राजनीति में नेतृत्व की भूमिका अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर अध्ययन विषय पर शोध पूरा करने पर पीएचडी की उपाधि दी गई, जिसका नोटिफिकेशन संख्या सीओएनएफ/टीईसी/2023/09 है। जय कुमार ने अपना शोध कार्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विवेक मिश्र के निर्देशन में पूरा किया है । अभी वर्तमान में जय भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है ।



