दर्पण रोटी बैंक के आयाम हरियाली से विनयान्जंली जागरुकता कार्यक्रम चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

जबलपुर दर्पण । दर्पण रोटी बैंक टीम द्वारा आज छुई खदान बस्ती मे चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका विषय पर्यावरण रहा।बच्चो बड़ी उत्सुकता से भाग लिया।प्रथम सत्र मे प्रतियोगिता ली गई। व द्वितीय सत्र मे पुरस्कार वितरण किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह मे अथिति के रुप मे हिन्दी साहित्य के आचार्य प्रभात पाण्डे जी, निर्णायक के रुप मे जानवी शिक्षा समाज कल्याण समिति की जिला सह सचिव पूजा शर्मा जी, शर्मा जी, सोनी जी उपस्थित रहे।
टीम से इस आयाम के प्रमुख अनुज नामदेव प्रिंसी जैन , अंकित जैन , नन्दनी पाटकर, पूजा जैन, स्वाति सोनी,अंजलि तिवारी, पूजा पटेल, राजा सोनी,दिपान्शु गुप्ता,राज गुप्ता, यश जैन,रूपाली जैन, डुग्गु,कृष्णा सोनी, अंकित कुबेर उपस्थित रहे।



