ऑल इंडिया आदबी मुशायरे मैं शायरों ने लूटी वाहवाही

मुशायरे में शेर पढ़ते हुए विनोद नयन ने कहा
किसने तमाम शहर को पत्थर बना दिया
आवाज दे रहा हूं कोई बोलता नहीं
बाबू अनवर निजामी ने शेर पढा
हम अगर साहिबे ईमान कहे जाते हैं
बस आपके बाईसे एहसान कहीं जाते हैं्र
असलम माजिद ने कहा
गमों की आंख से जज्बात जब पिघलते हैं
ग़ज़ल की आंख से आंसू तभी निकलते हैं
जबलपुर दर्पण्। कमाल पब्लिकेशन एवं उर्दू गगन संस्था मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में एक ऑल इंडिया आदबी मुशायरे का एहतमाम अंसार भवन गोहलपुर में किया गया जिसकी सदारत डॉक्टर सफ़र उद्दीन साहिल मुंबई तथा मुख्य अतिथि इंजीनियर विनोद नयन एवं विशिष्ट अतिथि बाबू अनवर निजामी एवं डॉक्टर मकबूल अली कादरी रहे मुशायरे का आगाज वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू वसीम एवं मकबूल रिजवी ने शमा रोशन कर किया इसके बाद नगर प्रदेश देश के शायरों ने अपने उम्दा कलाम, नज्में प्रस्तुत की जिसे सुनकर श्रोता वाह-वाह करते रहे मुशायरे में शिरकत करने वाले शायर सगीर फरोग, इम्तियाज गोरखपुरी, रियाज मुंतिक, राशिद राही, नियाज आगाजी, शेख निजामी, नियाज मजाज, जमील अहमद, लतीफ शाहिद, मन्नान फराज, जावेद राणा, रियाज आलम, रिजवान हकीकी ताहिर नक्कास, इंजीनियर विनोद नयन, बाबू अनवर निजामी, असलम मस्जिद, यूनुस अदीब, मशरूह शाहजहांपुरी डा. रानू रुही मैं अपने खूबसूरत गजलों से समा बांधा मंचासीन अतिथियों का स्वागत जनाब फिरोज कमाल ने किया तथा मुशायरे का संचालन ताहिर नक्कास बुरहानपुर द्वारा किया गया अंत में आभार प्रदर्शन गगन संस्था के मुसीर अंसारी द्वारा किया गया।



