उत्कृष्ट कार्यों हेतु महेंद्र पाल सिंह जी सम्मानित

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परम श्रद्धेय महेंद्र पाल सिंह जी, एस. एस. ई. का पुष्पहार,मोमेंटो, शाल एवं श्रीफल देकर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अभिनन्दन तथा अभिवादन किया गया।उनकी अद्वितीय प्रशासनिक क्षमता,विद्ववता,बेहतरीन कार्य कुशलता, प्रखर वक्ता,उनके अति महत्वपूर्ण गुण है।उनके द्वारा किये गये कार्य एवं अन्य सर्जनात्मक गतिविधियां स्वयं बयां कर रहीं हैँ कि उत्कृष्ट सक्षम अधिकारी स्वयं समर्पित होकर बदलाव की लहर ला सकता है।परमादरणीय फूल सिंह,पी एस राजपूत, हरिशंकर सोनी,युवराज सिंह, नमन सिंह, अभिषेक सिंह,रितिका, अवनी,यशराज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,भावना जी,माया जी,विमलेश, कमलेश,लक्ष्मी जी,भास्कर गुप्ता, विश्वनाथ सिंह,ऋषि पाठक, आकाश भील, धर्मेंद्र परिहार, नितिन तिवारी दुर्गेश खातरकर,आदेश विश्वकर्मा इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया



