हितकारिणी वूमेंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में जॉग्स द्वारा एनीमिया परीक्षण शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण । हितकारिणी वूमेंस कॉलेज ऑफ एजूकेशन में जबलपुर ऑब्स्टैट्रिक्स और गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ मानिक पांसे तथा उनके सहयोगी डॉ. दीप्ति गुप्ता एवं डॉ. रोमा एस नाग एवं उनके सहयोगी टीम द्वारा एनीमिया परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुलक्षणा त्रिपाठी द्वारा समस्त अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में भावी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम जागरूक रहकर स्वयं को स्वस्थ रखेंगे तभी हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे। जॉग्स की अध्यक्ष डॉ. मानिक पांसे ने संतुलित आहार पर प्रकाश डाला व इस आहार को अपनी जीवन शैली में समाहित करके एनीमिक होने से बचा जा सकता है । डॉ. दीप्ति गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, ऑब्स्टैट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डिपार्मेंट, द्वारा एनीमिया के प्रकार, कारण व निदान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की, साथ ही उन्होंने भावी शिक्षकों से एनीमिया मुक्त भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने की बात कही। डॉ. रोमा एस नाग जॉइंट सेक्रेटरी ऑफ जॉग्स ने मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे एनीमिक पेशेंट के प्रतिशत पर हो रही वृद्धि, लक्षण, एनीमिया परीक्षण के प्रकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हीमोग्लोबिन की औसत दर 12 ग्राम होनी चाहिए, यदि किसी का 12 ग्राम से कम आता है तो वह सीवियर एनीमिक कहलाता है। इस परीक्षण के दौरान शिविर में 22 से 23ः छात्राएं एनीमिक पाई गई उन्हें उपचार के उपायों से परिचित कराया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जॉग्स के कोऑर्डिनेटर संतोष मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं आभार प्रदर्शन महाविद्यालय कार्यशाला समन्वयक डॉ. निधि माथुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की डॉ. निरूपमा पाठक, डॉ. अलका श्रीवास्तव, वर्षा दुबे, डॉ. रश्मि शुक्ला, श्रीमती जया सामदेकर, लाइब्रेरियन ज्योति शर्मा एवं कार्यालय कर्मचारी नितिन साहू, संतोष ठाकुर, शाश्वत गुप्ता, प्रेमलता चौबे, विजय दहायत, सुधा आदि का योगदान रहा ।



