पर्यावरण सुरक्षा हेतु 101 पौधारोपण किया गया

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी के तत्वाधान में फेडरेशन द्वारा आयोजित एवम् राष्ट्रीय पर्यावरण चेयर मेन अमित रश्मि पारस के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सिविक सेंटर उद्यान में 101पौधारोपण माननीय श्री जगत सिंह बहादुर अन्नू ज़ी -महापौर के मुख्य आतिथ्य में एवं प्रमुख अतिथि माननीय श्री विनय सक्सेना ज़ी -विधायक मध्य क्षेत्र ,श्री शरद ज़ी जैन -पूर्व राज्यमंत्री ,तथा विशिष्ट अतिथि श्री कैलाश चंद जैन -अध्यक्ष जैन पंचायत सभा ,श्री सतेन्द्र जैन जुग्गु -अध्यक्ष जैन तीर्थ मढ़िया ज़ी, श्री प्रदीप जैन रीजन -अध्यक्ष एवम् संस्कारधानी ग्रुप अध्यक्ष चित्रा सुनील घीया , सचिव -प्रीति यतींद्र सिंघई , कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप सुनीता लक्ष्मी व रीजन के अंतर्गत समस्त ग्रुपों के पदाधिकारियोंव दंपत्ति सदस्यों के सानिध्य में ड्रेस कोड के साथ प्रातः 8:30 बजे विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया. कार्यक्रम की शुरुवात मंगलाचरण से हुई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया. आभार श्रीमति चित्रा सुनील घीया ने शब्दों के माध्यम से व्यक्त किया कि कार्यक्रम संयोजक श्री अमित रश्मि पारस को धन्यवाद व आभार जिनके शानदार प्रयास से वृहद पौधारोपण का कार्यक्रम अतिथियों एवम् विभिन्न सोशल ग्रुपों के पदाधिकारियों के सानिध्य में सानंद आयोजित हुआ साथ ही पार्षद हर्षित यादव को धन्यवाद व आभार जिन्होंने तत्परता के साथ वृक्षारोपण के लिए माननीय महापौर ज़ी व विधायक श्री विनय सक्सेना ज़ी से संपर्क में रहे. फेडरेशन व रीजन तथा मेन ग्रुप ,जबालिपुरमग्रुप ,रान्झी ग्रुप एवम् विशेष सहयोगी ग्रुप संस्कारधानी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का बहुत बहुत धन्यवाद व आभार जिन सभी ने ड्रेस कोड के साथ शानदार उपश्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।हम आभारी हें उद्यान प्रभारी श्री आदित्य शुक्ला ज़ी का जिन्होंने हरसंभव सहायता की. .पुनः सभी को धन्यवाद व आभार।



