अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा क्राइम मीटिंग में माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश

जबलपुर दर्पण। मान्नीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह द्वारा भू-माफियाओ के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं । निर्देशों के तहत पुलिस महानिदेशक म.प्र. श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री आर.आर.एस. परिहार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा माफियाओं के विरूद्व कार्यवाही हेतु जिले में टीम का गठन किया गया है।इसी क्रम में आज दिनांक 9-6-2023 को कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.), नगर निगम कमिश्नर श्री स्वप्निल वानखडे (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल अंतर्गत कुख्यात सटोरिये अलीम कसेड़ी पिता शहीद मंसूरी उम्र 50 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम कसाई मंडी थाना हनुमानताल जिसके विरूद्ध लगभग 3 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है के द्वारा सट्टे एवं जुए की अवैध कमाई से निर्मित कराये गये आलीशान दुमंजिला मकान जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ रूपये है, को जमीदोंज किया जा रहा है।विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखलेश गौर, नायब तहसीलदार श्री आकाशदीप नामदेव, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी, थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेश मिश्रा, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी, थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट मय बल के साथ एवं पुलिस लाईन का बल तथा नगर निगम सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी श्री सागर बोरकर अतिक्रमण दस्ता के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88