रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार तथा लापरवाही के चलते मृतक कर्मचारी के भविष्य निधि में हो रहा पैसे जमा

जबलपुर दर्पण। आज दिनांक 9/6/23 को जबलपुर लॉ एसोसिएशन द्वारा मृतक कर्मचारी के भविष्य निधि में हो रहा था पैसे जमा पर जिसकी निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । जिसमे अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय मे मनीष यादव नामक व्यक्ति सन् 2015 से गार्ड की नौकरी कर रहा था, किन्तु दिनाँक 11/03/2020 को सड़क दुर्घटना मे उसकी मौत हो गई, परंतु संस्था द्वारा मृत्यु के पश्चात् भी निरंतर छः मास तक भविष्य निधि संगठन में अंशदान जमा होता गया परिवार द्वारा पूछताछ करने पर ये बोल कर उनको निरंतर घुमाया गया की किसी अन्य मनीष का अंशदान इनके अकाउंट मे जमा हो गया है किंतु 2020 से 2023 तक इस मामले को लेकर कोई कारवाही नहीं की गई ये संस्था के ऊपर एक प्रश्न उत्पन्न कर रहा है तथा उन अधिकारियों को भ्रष्टाचार की ओर अग्रसर कर रहा है पीड़ित परिवार को इस प्रकार प्रताड़ित करना अपराध है संस्था को इस मामले मे जवाब देना होगा, और इसकी निष्पक्ष एजेंसी से जांच हो और दोषीयो को विधि अनुसार करवाई हो एवं संबंधित मामले के कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से इन्हे पृथक किया जावे जब तक जांच पूर्ण नहीं हो जाती है , जिसमे अंकुश चौधरी, मोहित प्यासी , एड नितिन पटरिया , राहुल अगरिया, शुभासु सिंह , वर्धमान सिंह , रोहित कुरील , शुभम प्रजापति , चंद्र कुमार सराठे , साहिल कोरी , आयुष चौबे आदि सदस्य उपस्थित रहे।



