हिन्दू राष्ट्र बनाना ही हमारा मूल उद्देश्य

जबलपुर दर्पण। भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है, इसलिए हम यात्रा के लिए निकले हैं। हमारा हिन्दू कायर है इसलिए वफ्व बोर्ड बन गया यदि जाग्रति होती तो कभी नहीं बनता है ।
सबके कल्याण के भावना से सनातन धर्म कार्य करता है । इतने सारे देश संसार में इस्लामिक राष्ट्र बन गये परंतु मात्र एक हिन्दू धर्म के मानने वालों का भारत देश को बचाना है ।
हमारे देश में हर 5 वर्ष के बच्चों को सनातनी परंपरा से परिचित कराना चाहिए ।
धार्मिक वैदिक आयोजनों का राजनैतिक करण बंद होना चाहिए ।
सनातन धर्म को सुरक्षित रखने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
भारत हिन्दू राष्ट्र था है और रहेगा ।
भारतीय संस्कृति के जागरण के लिए हमारे घरों से ही जागरण करना चाहिए।
हमारे देश में रहने वाले हर व्यक्ति को सनातनी हिन्दू संस्कृति का पालन करना चाहिए ।
सामाजिक समरसता का सूत्र सिर्फ सनातन धर्म करता है ।
व्यास पीठ से विधर्मियो को दूर रखना चाहिए क्योंकि हमारे ग्रंथ साक्षात देव स्वरूप है । मांस मदिरा का सेवन करने वालों को हिन्दू धर्म में पूजन अर्चन निषेध है। हमारा धर्म विचारधारा से चलता है और विधर्मियो को हमारी विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है , राजनीतिक लाभ के लिए हिंदू धर्म के मंचों पर जाकर फर्जी तरीके से देश को लूटने का काम करते हैं।
उक्त ओजस्वी उद्गार राष्ट्रीय चेतना यात्रा लेकर जबलपुर पहुंचेराष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर श्री हितेश्वर नाथ जी महाराज ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा में कहे ।
राष्ट्र विरोधी ताकतों और मानसिकता को मुँह तोड़ जवाब देना और समाज को संगठित करना ही यात्रा का मूल एकमात्र ध्येय उद्देश है । महाराज जी के साथ विहिप धर्म यात्रा महासंघ प्रातं प्रमुख रमेश श्रीवास काकाजी , मुन्ना पांडे, सुरेन्द्र सिंह, योगेश अग्रवाल, आचार्य सोभित , ओम शर्मा, अनिल प्रताप सिंह, कमलेश शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



