कांची कामकोटी पीठम सेवा ट्रस्ट श्री बालाजी मंदिर

जबलपुर दर्पण । दक्षिण भारत का कांची काम कोठी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य श्री श्री विजेंद्र सरस्वती महाराज का आगमन संस्कारधानी जबलपुर में 25 जून रात्रि 7:00 से 8:00 के बीच आगमन होने जा रहा है यह उनका विजई यात्रा है और बनारस से में गंगा के पावन तट पर चातुर्मास का आयोजन किया जा रहा है जगतगुरु शंकराचार्य श्री श्री विजेंद्र सरस्वती महाराज कांची मठ के 70 पीठाधीश्वर 28-02-2018 को प्रभार किया उनका जन्म 13-03-1969 तमिलनाडु के टंडलम ग्राम में हुआI उन्होंने 13 साल की उम्र में ही कांची मठ के शंकराचार्य का पदभार ग्रहण कियाI भारत के दक्षिण से उत्तर एवं पूर्व से पश्चिम तक भ्रमण कर वेद पाठशाला गौशाला मठ की स्थापना देशभर के भक्तों के लिए समर्पित की है सन 1988 में भारत भ्रमण के दौरान श्री शंकराचार्य जी महाराज संस्कारधानी जबलपुर में भी पधार चुके हैंI मंदिर अध्यक्ष पी रामन ने बताया की परम पूज्य जगद्गुरु जी का स्वागत संस्कारधानी के मेडिकल कॉलेज तिराहा पर प्रथम नागरिक जगत बहादुर (अन्नू )महापौर के द्वारा श्रीफल भेंट कर स्वागत किया जाएगाI तत्पश्चात उनका स्वागत अभिनंदन गोरखपुर स्थित नरसिंह मंदिर में बैंड बाजा के साथ धार्मिक माहौल में श्री नरसिंह पीठाधीश्वर द्वारा कलश भेंट कर स्वागत किया जाएगाI 26 जून को नर्मदा दर्शन के पश्चात श्री बालाजी मंदिर नौद्ररा ब्रिज में दक्षिण भारत के भक्तजनों द्वारा स्वागत किया जाएगाI श्री बालाजी मंदिर के सभी देवताओं का पूजन अर्चन एवं आरती कर श्री चंद्रमौलेश्वर जी का अभिषेक पूजन दक्षिण भारत के सभागृह में किया जाएगाI प्रथम गौ पूजा एवं अभिषेक पूर्ण होने के पश्चात पूज्य महाराज जी मुखारविंद से द्वारा उपस्थित भक्तजनों को आशीर्वचन दिया जाएगाI शाम 4:00 बजे पूज्य महाराज जी का अनुग्रह वासन सभी भक्तजनों के लिए संबोधित किया जाएगाI परम पूज्य महाराज जी द्वारा पूजा 27 जून प्रातः 9:00 बजे दक्षिण भारतीय परिसर में पूजा का आयोजन किया गया हैI स्वामी नाथन अय्यर, चन्द्र शेखर, के द्वारा सभी भक्तजनों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें I



