क्वीन कंपटीशन में नेत्रहीन बच्चियां रैंप वॉक पर चली

जबलपुर दर्पण । रोटरी क्लब आफ जबलपुर स्टार के द्वारा महिलाओं के लिए समर क्वीन कंपटीशन एवं नेत्रहीन बच्चियों के लिए रैंप वॉक रखा गया रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर स्टार की फाउंडर एंड प्रेसिडेंट रोटेरियन सरिता सिंह राजपूत का कहना है सोशल वर्क के साथ वह नारी सशक्तिकरण पर भी बहुत ध्यान रखते हैं इसीलिए समर वेकेशन में महिलाओं के मनोरंजन के लिए समर क्वीन कंपटीशन रखा गया एवं नेत्रहीन बच्चियों का रैंप वॉक भी रखा गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा सांसद श्री राकेश सिंह जी की धर्मपत्नी माला सिंह जी एवं जबलपुर महापौर श्री जगत बहादुर अनु भैया की धर्मपत्नी यामिनी सिंह एवं रॉयल हेरिटेज स्कूल डायरेक्टर एवं बीजेपी लीडर श्री तनुश्री सिंह जी मध्य विधायक श्री विनय सक्सेना जी की धर्मपत्नी प्रीति सक्सेना जी गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती रचना द्विवेदी श्रीमती गीता शरद तिवारी श्रीमती अंजनी पांडे श्रीमती अल्पना परिहार श्रीमती अमि श्रीजी श्रीमती वर्षा चौहान और कार्यक्रम को जज करने के लिए जूरी मेंबर प्रेरणा जतानी श्रीमती आराधना सिंह मनप्रीत कौर मिक्की नम्रता विश्वकर्मा पूनम विश्वकर्मा नीना चंडोक सृष्टि जायसवाल और इस तरह का कार्यक्रम शहर में फर्स्ट टाइम रखा गया और इस कार्यक्रम का रखना नेत्रहीन बच्चियों का मनोबल और हौसला बढ़ाना था उनका रैंप वॉक देख कर सारे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए प्रेसिडेंट सरिता सिंह राजपूत का कहना है कि इस तरह वह समाज के हर वर्ग जो कि जरूरतमंद है उनके लिए कुछ ना कुछ करती रहेंगी एवं महिलाओं के समर क्वीन कॉन्पिटिशन में फर्स्ट कल्पना सिंह सेकंड काजल सिंह परिहार तृतीय स्थान तृप्ति सिंह परिहार बेस्ट रैंप वॉक एंड स्टाइल रितु जडेजा बेस्ट ड्रेस पायल पहला बेस्ट न्यू लुक सपना पवार बेस्ट स्माइल ललिता शाक्य बेस्ट कॉन्फिडेंस अवार्ड सपना चावला बेस्ट डिजाइनर लुक पूनम गुप्ता वेरी ओरिजिनल एंड ब्यूटीफुल लुक एवं शहर के सभी प्रतिष्ठित घर की महिला उपस्थित रहे ।



