संगठनों ने मिलकर मध्यप्रदेश में कार्य बहिष्कार का लिया निर्णय

जबलपुर दर्पण। बिजली कंपनियों में जॉइंट वेंचर,टी बी सी बी, इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के माध्यम से हो रहे निजीकरण के खिलाफ पूरे प्रदेश में विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगें, इसी कड़ी में सभी संगठनों ने मिलकर मध्यप्रदेश में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है! पूरे दिन मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे !कोई भी कर्मचारी अधिकारी किसी किसी भी प्रकार का सुधार कार्य नहीं करेगा, तथा इमरजेंसी सर्विस इस हड़ताल से बाहर रहेगी ! तथा ऑफिस के बाहर रहकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करेगा! शक्ति भवन बैरियर पर सभी अधिकारी कर्मचारी सुबह 10:00 बजे इकट्ठा होकर श्री शैलेन्द्र दुबे सर(अध्यक्ष अखिल भारतीय अभियन्ता संघ) की उपस्तिथि अपना विरोध दर्ज कराएंगे,एवं श्री शैलेन्द्र दुबे सर की आम सभा मे उपस्तिथ रहेंगे, सभी आदरणीय पत्रकार बंधुओं से अनुरोध है प्रदेशव्यापी आंदोलन को अपने मीडियम के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं |



