टूटने वाली है असिन की शादी 7 साल बाद रिश्ते में आई दरार डिलीट की पति की सारी फोटोज

मुंबई। आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ की ‘कल्पना’ सभी के जहन में बसी हुई है। कल्पना का किरदार असिन ने निभाया था, जो हिंदी और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस थीं। उन्होंने माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा से शादी करने के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से पति संग सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज भी हटा दी हैं, जिसके बाद फैंस हैरान हैं। वे कयास लगा रहे हैं कि कहीं असिन पति राहुल से तलाक तो नहीं ले रही हैं असिन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादातर उनकी 5 साल की बेटी अरिन के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज हैं। उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद अपने इमोशनल पोस्ट में राहुल के साथ सिर्फ एक फोटो डिलीट नहीं की है। ये मोनोक्रोम फोटो असिन और राहुल की शादी के रिसेप्शन की है, जिसमें दिग्गज एक्टर भी शामिल हुए थे।कहते हैं कि साल 2012 में असिन ‘हाउसफुल 2’ मूवी के सिलसिले में प्राइवेट जेट से ढाका जा रही थीं। उनके साथ अक्षय कुमार भी थे। अक्षय और करीबी दोस्त थे। अक्षय ने ही असिन को राहुल से मिलवाया था और दोनों को डेट करने की नसीहत भी दी थी, जबकि असिन ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया था। उस समय असिन को नहीं पता था कि वो जिस जेट में बैठकर आई थीं, उसके मालिक राहुल ही थे। वो उनकी सादगी की कायल हो गई थीं और नंबर एक्सचेंज करने के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और फिर मोहब्बत शादी की मंजिल तक पहुंच गई।



