अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

10 हजार का फरार ईनामी कुख्यात बदमाश अनिराज नायडू गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। अनिराज नायडू उर्फ अन्ना पिता स्व. अरूण नायडू उम्र 34 साल निवासी पीर बक्स लाईन रसल चौक के पास थाना ओमती

          पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) द्वारा लंबित मामलों में  फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी  की गिरफ्तारी  हेतु जिले में पदस्थ समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहत तथा राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया है।

          आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.)  एवं  नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी ओमती वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में  गठित टीम के द्वारा 10 हजार रूपये के फरार ईनामी आरोपी कुख्यात बदमाश अनिराज नायडू उर्फ अन्ना  को पकड़ा गया है।

      थाना ओमती में विश्वश्नीय मुखबिर से सूचना मिली की कुख्यात बदमाश अनिराज नायडू उर्फ अन्ना निवासी रसल चौक अपने पास सुअर मार बम लिये कोई घटना घटित करने की नीयत से बराट रोड तरफ आने वाला है, सूचना के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए बराट रोड पर घेराबंदी कर कुख्यात  बदमाश अनिराज नायडू उर्फ अन्ना  पिता स्व. अरूण नायडू उम्र 34 साल निवासी पीर बक्स लाईन रसल चौक के पास थाना ओमती को पकडा गया। तलाशी लेने पर दो सुअर मार बम रखें मिला जिसे जप्त करते हुये अपराध क्रं. 390/23 धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का पंजीबद्ध करते हुए संबंधित थानों को कुख्यात बदमाश अनिराज नायडू के पकड़े जाने की सूचना दी गई। सूचना पर संबंधित थानों के द्वारा प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तारी की गई है।

10 हजार रूपये का था ईनाम उद्घोषित:- थाना ओमती के प्रकरण में फरार कुख्यात बदमाश अनिराज नायडू की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।

आपराधिक रिकार्ड :- कुख्यात बदमाश अनिराज नायडू उर्फ अन्ना के विरूद्ध जिला जबलपुर में 31 अपराध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के पंजीबद्ध होकर मान्नीय न्यायालय में विचाराधीन है।

उल्लेखनीय भूमिका:- कुख्यात बदमाश अनिराज नायडू उर्फ अन्ना को पकड़ने में थाना प्रभारी ओमती वीरेंद्र सिंह पवार, उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, उप निरीक्षक एस. के. रजक, उप निरीक्षक नरेश सिंह , प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह (डीएसबी), प्रधान आरक्षक दीपक, अतुल राजबैद्य , रूस्तम, राजकुमार भावरे , आरक्षक- निखलेश, अनुराग, आनन्द, राहुल, राजकुमार ईवने, महेन्द्र कुभरे, शिव बघेल, प्रमोद सोनी, विक्रम सिंह, पंचम, महिला आरक्षक गिरजा ठाकुर, प्रियंका बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88