श्रावण में नर्मदा तट पर शिवाराधना विशेष फलदाई

जबलपुर दर्पण । नर्मदा मैया के तट पर भगवान शिव निरंतर विचरण करते हैं, नर्मदा मैया के किनारे चातुर्मास में शिव की साधना में लीन भक्त योगी, संन्यासी, अवधूत, बाबा , साधु संत महात्माओं की तपस्या फलीभूत होती है। शिव के परम प्रिय श्रावण मास में शिवाराधना करना विशेष फलदाई होती हैंउक्त उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने नरसिंह मंदिर गीता धाम में श्रावण मास महोत्सव के अवसर पर आयोजित नर्मदेश्वर महादेव शंभो के रूद्राभिषेक पूजन में कहे ।
श्रावण महोत्सव रूद्राभिषेक पूजन आचार्य रामफल शास्त्री, एस बी मिश्रा, चंद्र प्रकाश महाराज, आचार्य संदीप ,कामता शास्त्री, राघवेंद्र शुक्ला ,रामजी पुजारी ,हिमांशु प्रियांशु मिश्रा विवेक, प्रवीण चतुर्वेदी सहित नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त मंडल के सदस्य और श्रृध्दालु जन उपस्थित रहे ।आज मास शिवरात्रि व्रत के अवसर पर विशेष अनुष्ठान प्रात काल 8 बजे से नरसिंह मंदिर सायं काल 5 बजे से गीता धाम में आयोजित हैं।



