वार्षिक सम्मेलन में गूंजा सामुदायिक सशक्तिकरण का स्वर

बरगी नगर जबलपुर दर्पण । सच्चा प्रयास समिति, बरगी नगर के संयोजन में बरगी बांध डूब क्षेत्र के विस्थापित एवं प्रभावित 12 ग्रामों में संचालित सामुदायिक सशक्तिकरण, शासकीय योजनाओं की पात्रता तथा वन एवं भूमि अधिकार के पट्टों से जुड़े विशेष कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राम पंचायत तुनिया सालीवाडा के पंचायत भवन परिसर में वार्षिक सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों इंदर सिंह तिलकाम सरपंच, मगरधा, सूरज धुर्वे सरपंच, ग्राम पंचायत तुनिया, कंछेदी लाल पटेल, किशोर दयावती यादव जनपद सदस्य,प्रेमलाल पटेल, शिवकुमार पटेल, रवि उईके तथा राजकुमारी मरकाम (प्रधान अध्यापिका) की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।
सम्मेलन में खमरिया, ग्वारी टोला, बिजोरा, गगनदा, गुलापाठ, तुनिया, नई बस्ती, मगरधा, बीँझा, खामखेड़ा, गढ़ गोरखपुर एवं मौठार सहित 12 ग्रामों के विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कम्युनिटी लीडर्स का सम्मान
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कम्युनिटी लीडर्स—टप्पू लाल परस्ते, राजकुमार यादव, रूप चंद्र यादव, शिवानी उईके, संजय मरावी, नीलम गौड़, क्रांति लोधी, हर छठ बाईं, रश्मि टेकाम, सीताराम सैयाम, जानकी कुढ़ापे, विपत लाल, बसौरी बर्मन, ओमप्रकाश परस्ते, रूपराम परस्ते एवं हरिराम—को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- महिलाओं और युवाओं ने उठाई आवाज-सम्मेलन में महिलाओं और युवाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जंगल-ज़मीन एवं शासकीय योजनाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने एक स्वर में संगठित होकर अपने अपने गांव में बनाए गए ग्राम विकास संगठनों को सशक्त बनाने और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं ने कहा कि संस्था का साथ मिलने से विस्थापित एवं वंचित समुदायों को अपनी आवाज बुलंद करने का सशक्त मंच मिला है।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख परवेज खान ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकुमार यादव, टप्पू लाल परस्ते, रश्मि गोंड, शिवानी उईके, रूपचंद यादव, संजय मरावी, नीलम गौड़, क्रांति लोधी, रूपराम एवं हरिराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



