बंग समाज की सिटी बंगाली क्लब द्वारा निकला गई सम्पूर्ण रथ यात्रा

जबलपुर दर्पण। बंग भाषियों की प्राचीन संस्था सिद्धी बाला बोस लाइ जबब्रेरी एसोसियेशन सिटी बंगाली क्लब द्वारा भगवान जगन्नाथ के मौसी के घर से आज 28 जून बुधवार को सायं 5.30 बजे सम्पूर्ण रथ यात्रा निकाली गई जिसमें भगवान को उनके घर जगन्नाथ मंदिर पहुंचाया गया ।
सचिव प्रकाश शाह ने बताया कि परंपरा अनुसार विगत 20 जून को एकांतवास के बाद भगवान जगन्नाथ,बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा को रथ में बैठाकर रथ यात्रा के माध्यम से नगर में
जनदर्शन कराकर मौसी के घर पहुंचाया गया था। जहां प्रतिदिन उनकी पूजा अर्चना भजन आरती के साथ उनको स्वादिष्ट व्यंजन के रूप में भोग चढ़ाया जाता रहा और सात दिन के विश्राम के बाद आज बुधवार 28 जून को भगवान को उनके घर वापस लाने के लिए संपूर्ण रथ यात्रा निकाली गई जिसे सम्पूर्ण अथवा वापसी रथ यात्रा भी कहा जाता है।
सम्पूर्ण रथ यात्रा करमचंद चौक, तुलाराम चौक,अंधरदेव, बड़ा फुहारा, घमंडी चौक, लार्डगंज, गंजीपुरा,सुपर मार्केट,मालवीय चौक,होते हुए सिटी बंगाली क्लब जगन्नाथ मंदिर पहुंची ।
जिसमे इस्कॉन के भक्तजन ,महिलाए लाल परिधान में, पुरुष लाल कुर्ते पहनकर हरिनाम संकीर्तन करते हुए इसमें शामिल रहे।
प्रबंध कार्यकारिणी ने सभी श्रद्धालुओ से सम्पूर्ण रथ यात्रा में शामिल होकर रथ का रस्सा खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।



